जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के मुद्दे पर शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में एक बार फिर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और वाई एस आर कांग्रेस (वाईएसआरसी) ने एक-दूसरे पर हमला बोला. वाईएसआरसी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने गुपचुप तरीके से यह सॉफ्टवेयर खरीदा था.
पिछले साल अगस्त में पुलिस महानिदेशक ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में बताया था कि इस तरह का सॉफ्टवेयर कभी नहीं खरीदा गया. हालांकि, राज्य के सत्तारूढ़ दल ने केंद्र और राज्य सरकार से इस मुद्दे की विस्तृत जांच कराने की मांग की. वहीं, तेदेपा ने दोहराया कि डीजीपी रुख को पहले ही साफ कर चुके हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
यह पूरा मामला उस समय शुरू हुआ, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि पूर्ववर्ती तेदेपा सरकार ने इजराइली कंपनी से पेगासस सॉफ्टवेयर खरीदा था. हालांकि, तेदेपा महासचिव नारा लोकेश ने बनर्जी के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को गलत जानकारी मिली है.
लोकेश ने कहा, '' हां, पेगासस ने अपना जासूसी सॉफ्टवेयर बेचने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार को पेशकश की थी, लेकिन हमने इसे खारिज कर दिया था.'' इस बीच, वाईएसआरसी के प्रवक्ता ए रामबाबू ने कहा, '' जो ममता बनर्जी ने कहा है, अगर वो सही नहीं है तो चंद्रबाबू नायडू, बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर क्यों नहीं करते?''
उन्होंने कहा, ''अगर चंद्रबाबू ऐसा नहीं करते तो माना जाएगा कि वह पेगासस का इस्तेमाल करने को स्वीकार करते हैं. अगर राज्य और केंद्र सरकारें गहन जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी.''
यह भी पढ़ें:
''₹25 करोड़ में Pegasus Spyware का ऑफर किया गया था, मैंने ठुकरा दिया'' : ममता बनर्जी
Pegasus Case : शुक्रवार को होगी सुनवाई, SC की ओर से नियुक्त समिति ने सौंप दी है अंतरिम रिपोर्ट
पेगासस : FBI ने मानी इस्राइल के NSO ग्रुप से जासूसी सॉफ्टवेयर खरीदने की बात
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : जासूसी पर लगाया दिमाग, अर्थव्यवस्था पर लगा लेते
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं