मुंबई:
सॉफ्टवेयर इंजीनयर ईस्टर अनुहया के हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई गई। मुम्बई सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को दोषी चंद्रभान की सजा का ऐलान किया।अदालत ने 27 अक्टूबर को आरोपी चंद्रकांत सानप को रेप और हत्या के साथ-साथ किडनैपिंग, चोरी और सबूत मिटाने का भी दोषी पाया था।
मुंंबई आने के बाद लापता हो गई थी ईस्टर
23 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईस्टर जनवरी 5, 2014 में अपने घर हैदराबाद से मुम्बई आने के बाद लापता हो गई थी। आखिरी बार उसे लोकमान्य तिलक स्टेशन पर देखा गया था। करीब 11 दिन बाद उसकी लाश कंजुमार्ग में मिली थी।
रेप के बाद जला दिया था शव को
आरोप था कि अपनी मोटरसाइकिल से उसे होस्टल तक छोड़ने की बात कहकर ईस्टर को विक्रोली ले गया था। उसने रास्ते में हाई-वे के पास लगी झाड़ियों में ले जाकर पहले उससे रेप किया। फिर हत्या करने के बाद पेट्रोल छिड़कर शव को जला दिया। सानप के खिलाफ सबसे अहम सबूत कुर्ला स्टेशन की वह सीसीटीवी तस्वीर थी जिसमे वह हत्या के कुछ समय पहले ईस्टर के साथ चलता हुआ दिख रहा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ईस्टर अनुहया, चंद्रभान सानप, फांसी की सजा, मुंबई सेशन कोर्ट, Esther Anuhya, Chandrabhan Sanap, Mumbai Session Court