विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2024

तमिलनाडु: चुनाव प्रचार से ब्रेक लेकर मिठाई की दुकान पहुंचे राहुल गांधी, उठाया गुलाब जामुन का लुत्फ

तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. वोटों की गिनती 4 जून को होनी है. 2019 के आम चुनावों में, कांग्रेस-द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राज्य की 39 में से 38 सीटें जीतीं, जबकि अन्नाद्रमुक केवल एक सीट जीत सकी थी. 

तमिलनाडु: चुनाव प्रचार से ब्रेक लेकर मिठाई की दुकान पहुंचे राहुल गांधी, उठाया गुलाब जामुन का लुत्फ
राहुल गांधी ने प्रसिद्ध मिठाई मैसूर पाक भी खरीदी
कोयंबटूर:

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में अपने व्यस्त प्रचार से ब्रेक लेते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार रात सिंगनल्लूर में स्थित एक मिठाई की दुकान में पहुंचे और वहां से मिठाई खरीदी. मिठाई के दुकान मालिक बाबू उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब राहुल गांधी उनकी दुकान पर पहुंचे. दुकान के मालिक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जब राहुल गांधी आए तो हमें सुखद आश्चर्य हुआ. वह संभवत: एक बैठक के लिए कोयंबटूर आ रहे थे. उन्हें गुलाब जामुन पसंद है, उन्होंने एक किलो मिठाई खरीदी. उन्होंने अन्य मिठाइयों को भी चखा. मुझे खुशी हुई कि वह आए, हमारा स्टाफ भी उन्हें देखकर खुश हुआ.

बाबू ने आगे कहा कि वह यहां 25-30 मिनट तक रहे. हमें कोई अंदाज़ा नहीं था कि वो यहां आने वाले हैं. हमने उनसे पैसे न देने को कहा लेकिन वो माने नहीं. उन्होंने पूरा बिल पे किया.

कांग्रेस पार्टी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राहुल गांधी ने प्रसिद्ध मिठाई मैसूर पाक भी खरीदी, जिसे उन्होंने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को उपहार में दिया था. तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है. वोटों की गिनती 4 जून को होनी है.

2019 के आम चुनावों में, कांग्रेस-द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन ने राज्य की 39 में से 38 सीटें जीतीं, जबकि अन्नाद्रमुक केवल एक सीट जीत सकी थी. 

इसे भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों ने एक घर से जब्त किए ₹1 करोड़ रुपये

Video : कहां बनती है लोकतंत्र के महापर्व में इस्तेमाल होने वाली स्याही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu, Rahul Gandhi Enjoyed Gulab Jamun, Rahul Gandhi At Sweet Shop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com