विज्ञापन

आखिरी दिन शुभमन गिल का डांस वीडियो वायरल, देखें पांचवें दिन के 5 सर्वश्रेष्ठ पल

वेलिगंटन टेस्ट आखिरी दिन भले ही ड्रॉ छूटा, लेकिन इस दिन भारतीय खिलाड़ियों ने मैच का जमकर लुत्फ उठाया. और आखिरी दिन कई ऐसे यादगाल पर रहे, जो वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

आखिरी दिन शुभमन गिल का डांस वीडियो वायरल, देखें पांचवें दिन के 5 सर्वश्रेष्ठ पल
Ind vs Nz 1st Test; Day 5: भारतीय कप्तान शुभमन गिल
source: X

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को खत्म हुए पहले टेस्ट के चौथे दिन जगी उम्मीदों के उलट करोड़ों भारतीयों को निराश होना पड़ा, जब मैच ड्रॉ में तब्दील हो गया. मैच को लेकर पिच, ऋषभ पंत की बैटिंग, बुमराह की पहली बारी में बॉलिंग सहित मुकाबले में रहे कई बड़े और अहम पलों को लेकर फैंस के बीच चर्चा चल रही है. मैच के पांचवें दिन भारतीय बॉलरों की जोरदार कोशिश के बीच कप्तान शुभमन गिल ने साथियों खिलाड़ियों को अपनी ओर से खास अंदाज में प्रेरित करने की कोशिश की. कुल मिलाकर आखिरी दिन कई ऐसे पल रहे, जो कुछ वीडियो के जरिए वायरल हो गए, तो कुछ पल वीडियो से अलग भी रहे, जिनको लेकर फैंस के बीच खासी चर्चा होत रही. चलिए आप आखिरी दिन के शीर्ष 5 पलों के बारे में जान लीजिए:

यह भी पढ़ें:  इन 4 बड़ी वजहों ने भारत की जीत को ड्रॉ में बदला, यह निकला सबसे बड़ा विलेन

यह भी पढ़ें: 'वॉशी इस रेडी टू मिंगल', स्टंप के पीछे से ऋषभ पंत के वन लाइनर हुए वायरल

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ न मिलाकर गलत कर रहे? नियमों की संस्था MCC ने सुना दिया फैसला

मैच के आखिरी और पांचवें दिन के शीर्ष 5 पल

1. कप्तान गिल के डांस वीडियो हुआ वायरल

जब मैच में भारतीय बॉलर विकेटों के लिए तरस गए थे, तो ऐसे में कप्तान शुभमन गिल ने अपने ही खास अंदाज से सभी खिलाड़ियों के भीतर ऊर्जा बनाए रखने की कोशिश की. और गिल ने यह भी बताया कि वह उन्हें बैटिंग ही नहीं, बल्कि डांस भी आता है. गिल डांस के कुछ स्टेप दिखाए, तो उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

2. 'बच्चों की चोरी पकड़ी गई'

न्यूजीलैंड के बच्चे भी क्रिकेट के दीवानेपन में भारतीयों से कम नहीं हैं. आखिरी दिन का खेल देखने कुछ बच्चे स्कूल बंक करके मैच देखने पहुंचे, तो कैमरे पर उनकी पोल खुल गई. और इसके बाद दो नजारा देखने लायक था. जैसे ही इन्हें अपने विजुअल कैमरे पर दिखाई दिए, तो इन्होंने तेजी से हाथों से चेहरे को छिपा लिया, तो कुछ अपनी जगह से उठकर चले गए. जाहिर है कि घर पर जाकर मम्मी-पापा को अब जवाब देना होगा.  बहरहाल, बाद में कैमरे पर पकड़े गए बच्चे ने कहा, 'मेरे पिता ने मुझे वीडियो भेजा और कहा है कि उन्हें मुझ पर गर्व है.'

ऋषभ पंत का रिव्य, साथियों की मस्ती

मैच के पांचवें दिन पारी  56वें ओवर में ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे अपने बाईं ओर डाइव लगाकर डेवोन कॉनवे का कैच लपका. वॉशिंगटन सुंदर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर कॉनवे को आउट किया. कॉनवे सुंदर की गेंद को डिफेंड करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके पैड से जा लगी. इसके बाद पंत ने तेजी से अपने बाईं ओर डाइव लगाई और कैच लपक लिया. कॉनवे 65 रन बनाकर आउट हुए उन्होंने और रचिन रवींद्र ने तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की थी. बहरहाल,  ऋषभ पंत ने रिव्यू लिया और जब यह सफल हुआ, तो साथियों की खुशी देखने लायक थी. दरअसल अंशुल कांबोज के खिलाफ पंत स्टंप के ऊपर कीपिंग कर करे थे. हैरानी का बात यह रही पंत को तो टॉम ब्लंडेल के पकड़े गए कैच को लेकर तो पूरी तरह  भरोसा नहीं हुआ, लेकिन शुभमन गिलन ने तुरंत  रिव्यू लिया. अंपायर ने जब ब्लंडेल को आउट दिया, तो साथियों की मस्ती देखने लायक थी. 

4. केएल राहुल का कैच भी रहा दिन का आकर्षण

पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने 60वें ओवर की आखिरी गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट किया. रचिन ने गेंद से दूर खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा ले गई. गेंद गली में दाईं ओर गई, जहां केएल राहुल ने अपने दाईं ओर छलांग लगाकर कैच लपक लिया. रचिन 129 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए. राहुल के इस कैच ने भारत को एक अहम विकेट दिलाया.

5. 'अंकल को आंटी सोने नहीं देती'

वहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जहां सभी फैंस बहुत ही उत्सुकता से मैच देख रहे थे, ऐसे में कैमरे ने बाउंड्री पर एक दर्शक को घोड़े बेचकर खर्राटे लेते हुए पकड़ा. यह वीडियो वायरल हुआ, तो फैंस ने बहुत ही मजेदार कमेंट किए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Rishabh Rajendra Pant, New Zealand, India, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com