विज्ञापन

कौन हैं कीर्तना? मात्र 29 साल में बनी तमिलनाडु की मंत्री, बोलती हैं फर्राटेदार हिंदी, तोड़ा 70 साल का रिकार्ड

TVK S. Keerthana S Profile: तमिलनाडु में TVK विधायक एस. कीर्तना ने मात्र 29 साल की उम्र में मंत्री पद की शपथ ली. वो तमिलनाडु की सबसे कम उम्र की मंत्री है. तमिल-हिंदी भाषा विवाद के बाद भी कीर्तना फर्राटेदार तरीके से हिंदी बोलती हैं. आइए जानते हैं एस. कीर्तना के बारे में?

कौन हैं कीर्तना? मात्र 29 साल में बनी तमिलनाडु की मंत्री, बोलती हैं फर्राटेदार हिंदी, तोड़ा 70 साल का रिकार्ड
शिवकाशी से विधायक बनीं कीर्तना तमिलनाडु की विजय सरकार में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं.
  • तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद कीर्तना 29 वर्ष की उम्र में मंत्री बनी हैं.
  • कीर्तना ने शिवकाशी से 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल कर सबसे युवा मंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है.
  • कीर्तना शिवकाशी की पहली महिला विधायक हैं जिन्होंने 70 वर्षों से पुरुष वर्चस्व को तोड़ दिया है.
चेन्नई:

Tamil Nadu Minister Keerthana Profile: तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय के सीएम पद की शपथ लेते ही राज्य में एक नय युग की शुरुआत हो गई है. इस शुरुआत में विजय की कोर टीम का अहम रोल है. विजय के साथ-साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इसमें शिवकाशी की टीवीके विधायक एस. कीर्तना भी शामिल हैं. जो मात्र 29 साल की है. एस कीर्तना तमिलनाडु की सबसे कम उम्र की मंत्री है. मात्र 29 साल की उम्र में मंत्री बनना बड़ी बात होती है. आइए जानते हैं कौन तमिलनाडु की इस सबसे कम उम्र की महिला मंत्री के बारे में. 

मंत्री पद की शपथ लेती एस कीर्तना.

मंत्री पद की शपथ लेती एस कीर्तना.

 
मात्र 29 साल की उम्र में मंत्री बनी कीर्तना

TVK की युवा नेता कीर्तना ने भारत में पटाखों के निर्माण के लिए मशहूर शिवकाशी से चुनावी जीत हासिल की है. शिवकाशी से उन्होंने 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. अब वो विजय की कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री के तौर पर शपथ ले चुकी है. 

कीर्तना ने शिवकाशी में 11 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है.

कीर्तना ने शिवकाशी में 11 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है.

हिंदी विरोध वाले राज्य में भी बोलती हैं फर्राटेदार हिंदी 

एस कीर्तना का नाम कीर्तन संपत है. वह कई भाषाओं की जानकार हैं. खास कर वह हिंदी बहुत अच्छे तरीके से बोलती है. चुनाव प्रचार के दौरान कीर्तन के कई इंटरव्यू सामने आए, जो हिंदी में थे. तमिलनाडु जहां हिंदी का विरोध होता है, वहां हिंदी में  सार्वजनिक रूप से एक नेता का फर्राटेदार बोलना बड़ी बात होती है. 

एस कीर्तना पहले राजनीतिक सलाहकार के तौर पर काम करती थीं. एस कीर्तना ने पीजी तक की शिक्षा हासिल की है. वह पूर्व में DMK नेता एम के स्टालिन सहित कई बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ काम कर कर चुकी हैं.

शिवकाशी में तोड़ा है 70 सालों का रिकॉर्ड

कीर्तना ने इस साल हुए चुनाव में 70 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है. उन्होंने शिवकाशी ने जीत हासिल की. वह शिवकाशी की पहली महिला विधायक हैं. उन्होंने ऐसा करके इस सीट पर लगभग 70 सालों से चली आ रही केवल पुरुष नेताओं के वर्चस्व को तोड़ दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

भाषा विरोध के बीच कीर्तना हिंदी को बेहिचक तरीके से बोलती हैं. उनका कहना है कि वह इस भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने के लिए जरूरी मानती हैं. टीवीके की विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए पार्टी के किसी नेता का हिंदा बोलना जरूरी भी है. 

यह भी पढ़ें - Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण समारोह की पल-पल की अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TVK S. Keerthana, Tamil Nadu Youngest Minister S. Keerthana, S Keerthana Profile, Tamil Nadu Vijay Cabinet, Who Is Keerthana S
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com