विज्ञापन
1 month ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates 10 May:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया और सिंधु अस्पताल का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं. उन्होंने कहा कि हैदराबाद में मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आवास पर जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की. उनसे मिलना और इतने विविध विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा सुखद होता है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू के आवास पर जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की. मैंने पवन कल्याण गारू के हालचाल पूछे और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. 


Breaking News Live Updates:

चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के घर पहुंचे पीएम मोदी, परिजनों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं. 

असम में 12 मई को शपथ ग्रहण

असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:40 बजे से शुरू होगा. हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की किताबों का विमोचन, अमित शाह ये बोले

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दो किताबों 'द बेंच द बार एंड द बिजारे' और 'द लॉफुल द ऑफुल' का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने यह पुस्तक अपनी मां को समर्पित की है. साथ ही कहा कि उन्होंने इस पुस्तक का विमोचन आज मदर्स डे पर करने का जो निर्णय लिया है, वह एक गहरा प्रतीकात्मक और वास्तव में सुंदर भाव है. हालांकि भारत में तो हर दिन मदर्स डे ही होता है.  

भ्रष्‍टाचार और टीएमसी एक दूसरे के पर्याय हैं: बंगाल भाजपा अध्‍यक्ष समिक भट्टाचार्य

निलंबित टीएमसी नेता रिजू दत्ता के बयान पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य  ने कहा कि हर नेता के बयान में एक ही बात बार-बार सुर्खियों में आ रही थी कि महिलाएं टीएमसी की मतदाता इसलिए हैं, क्योंकि उन्हें 1500 रुपये मिलते हैं. क्या यह महिलाओं का अपमान नहीं है? उन्‍होंने कहा कि क्या आप किसी की राजनीतिक समझ और राजनीतिक जागरूकता को 1500 रुपये में खरीद सकते हैं? साथ ही कहा कि आज भाजपा उन्हें 3000 रुपये दे रही है तो क्या इसका मतलब यह है कि अब सभी महिलाएं भाजपा का साथ देंगी? क्या लोगों को खरीदकर सरकार चलाई जा सकती है? उन्‍होंने हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और टीएमसी एक दूसरे के पर्याय हैं. 

कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा के लिए सीएम विजय ने ली बैठक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की. 

साइबराबाद की ताकत राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तर पर है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कहा कि साइबराबाद की ताकत राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तर पर है. यह तेलंगाना और देश के तीव्र विकास का एक प्रमुख केंद्र है. इसलिए आज साइबराबाद से कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य तेलंगाना को देश का एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनाना है. जिन परियोजनाओं की आधारशिला आज रखी गई या जिनका उद्घाटन किया गया, उनसे यहां हजारों नए रोजगार सृजित होंगे. तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी मजबूत हुई है. मैं इन परियोजनाओं के लिए तेलंगाना के लोगों को बधाई देता हूं. 

यह पीएम मोदी की जीत: असम को लेकर बोले जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को असम की जनता, एनडीए सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया.असम में हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने और राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि यह जनादेश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों तथा असम की "दो इंजन वाली सरकार" में जनता के विश्वास को दर्शाता है. 

नड्डा ने कहा, “सबसे पहले, मैं असम की जनता को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं एनडीए सहयोगियों और असम की जनता को उनके जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की है. असम की जनता ने उनकी नीतियों और शासन मॉडल के पक्ष में मतदान किया है.”

Heat Wave और मॉनसून सीजन के दौरान बाढ़ संकट से निपटने की तैयारी शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुलाई बड़ी बैठक!

इस साल भयंकर गर्मी पड़ने की आशंका है. भारत मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मई महीने के दौरान हिमालय के तलहटी (foothills) क्षेत्र, ओडिशा सहित पूर्वी तट के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज़ गर्मी पड़ने की आशंका है, जिससे इन क्षेत्रों में सामान्य से लगभग 2-4 दिन अधिक लू चलने की संभावना है.

मई के दूसरे (8-14 मई) और चौथे (22-28 मई) सप्ताह में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी तट में लू चल सकती है. इस खतरे को देखते हुए भारत मौसम विभाग ने सभी प्रभावित होने वाले राज्यों को हीट वेव एडवाइजरी जारी कर चुका है.

इसके अलावा मॉनसून सीजन (जून से सितम्बर, 2026) के दौरान देश के कुछ संवेदनशील इलाकों में बाढ़ संकट की भी संभावना है.  

अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Heat Wave और बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को बड़ी बैठक बुलाई है.

गृह मंत्रालय के मुताबिक,

"बैठक के दौरान गृह मंत्री केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करेंगे. साथ ही, किसी भी प्रकार की जनहानि न हो और संपत्ति को कम से कम नुकसान पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों, संसाधनों की तैनाती और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा करेंगे. पूरे देश में बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए किए जा रहे दीर्घकालिक उपायों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही, केन्द्रीय गृह मंत्री पिछले वर्ष आयोजित की गई समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की भी जानकारी लेंगे, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके और विभिन्न गतिविधियों का त्वरित एवं समन्वित निष्पादन हो सके."

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस नोट के मुताबिक, इस उच्च-स्तरीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी जिसमें चार प्रमुख हैं:

- उन्नत प्रौद्योगिकी और 'real-time' डेटा एकीकरण के माध्यम से बाढ़ के पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को सुदृढ़ बनाना.

- एक साथ आने वाली आपदाओं, विशेष रूप से बाढ़ और Heat Wave जैसी चुनौतियों से निपटने की तैयारियों को बढ़ाना.

- जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए सामुदायिक जागरूकता और resilience-building कार्यक्रम चलाना.

- आवश्यक राहत सामग्री का पर्याप्त भंडार और चिकित्सा संबंधी तैयारियों को सुनिश्चित करना.
इनपुट- हिमांशु शेखर मिश्रा

बेंगलुरु में PM मोदी ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्ट ऑफ़ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नए बने ध्यान मंदिर का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी संगठन के 45वें वर्षगांठ समारोह और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन उत्सव में शामिल हुए.

असम में हिमंता बिस्वा सरमा फिर मुख्यमंत्री बनेंगे

असम में हिमंता बिस्वा सरमा फिर मुख्यमंत्री बनेंगे. रविवार को गुवाहाटी में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंता के नाम की घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा ने की. उन्होंने बताया कि कुल 8 प्रस्ताव आए, सभी में सिर्फ हिमंता का नाम है.
पढ़ें पूरी खबर- असम में हिमंता बिस्वा सरमा फिर मुख्यमंत्री बनेंगे

मंच पर विजय के पहुंचते ही शोर से गूंज उठा इंडोर स्टेडियम

तमिनलाडु में टीवीके प्रमुख विजय का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. इंडोर स्टेडियम में समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है. स्टेडियम में विजय के मंच पर पहुंचते ही समर्थकों का शोर गूंजने लगा. मंच पर टीवीके प्रमुख विजय के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं. दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर सर्मथकों का अभिवादन किया है.

असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में, हिमंता चुने जाएंगे नेता

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण के साथ-साथ असम में भी नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो चली है. आज गुवाहटी में बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है. जिसमें विधायक दल के नेता चुने जाएंगे. हिमंता बिस्वा सरमा को विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है. इस बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी गुवाहटी पहुंच चुके हैं. इस बैठक के लिए पहुंची मंगलदई विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक नीलिमा देवी का कहना है, "आज एनडीए की बैठक है... डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार सीएम चुने जाएंगे. इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी..."

विजय के शपथ ग्रहण के लिए राहुल गांधी पहुंचे चेन्नई

तमिलना़डु में कुछ देर बाद टीवीके प्रमुख विजय सीएम पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चेन्नई पहुंच गए हैं. विजय के साथ 9 विधायक भी मंत्रिपद की शपथ लेंगे. 
इसकी लिस्ट सामने आ गई है. 

पढ़ें पूरी खबर- CM विजय के साथ 9 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, लिस्ट आई सामने

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत चल रहे एक मामले में 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया है. उनके वकील अर्जुन ने कहा, "10 दिन की रिमांड के लिए एक अर्जी दाखिल की गई थी. 7 दिन की रिमांड मंजूर की गई है. ED ने असल में कोई जांच नहीं की. उन्होंने 5 मई को मामला दर्ज किया और 9 मई की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया. यह राजनीति से प्रेरित और सोची-समझी साजिश है. कोई जांच नहीं की गई..."

संजीव अरोड़ा के वकील ने आगे कहा कि ED टीम सीधे आई और मंत्री को गिरफ्तार कर लिया... हमें आज तक FIR की कॉपी नहीं मिली है. ED ने तलाशी आदेश के दौरान यह FIR दर्ज की थी... अदालत ने उनकी दोबारा पेशी के लिए 16 मई की तारीख तय की है, जो गुड़गांव में होगी."

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News, Breaking News Live Updates, Tamil Nadu Vijay Oath Ceremony, UP Yogi Cabinet Expansion, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com