विज्ञापन

CM विजय ने AIADMK के बागी नेताओं से की मुलाकात, क्या विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में बदल जाएगी तस्वीर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने AIADMK नेता CV शनमुगम से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार 30 AIADMK नेताओं ने फ्लोर टेस्ट में TVK का समर्थन करने का ऐलान किया है.

CM विजय ने AIADMK के बागी नेताओं से की मुलाकात, क्या विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में बदल जाएगी तस्वीर?

तमिलनाडु में नई राजनीतिक इबारत लिख चुकी है. अभिनेता से नेता बने विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पहली बार चुनाव मैदान में उतरी विजय की पार्टी टीवीके ने बड़ी जीत हासिल की. वहीं दशकों से द्रविड़ राजनीति कर रहे DMK और AIADMK जैसे दल काफी पीछे रह गए. सरकार बनने के बाद भी चेन्नई में राजनीतिक हलचल जारी है.

सूत्रों के मुताबिक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने AIADMK नेताओं से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री विजय द्वारा AIADMK के बागी गुट के साथ बढ़ती नजदीकियों ने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है. सीवी शनमुगम जैसे दिग्गज नेता का विजय के साथ दिखना और 30 विधायकों का समर्थन का ऐलान करना, इस बात का साफ संकेत है कि आगामी फ्लोर टेस्ट अब महज एक औपचारिकता बनकर रह सकता है.

इससे पहले मुख्यमंत्री जोसफ विजय ने आईयूएमएल और कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया. आईयूएमएल द्वारा विजय नीत टीवीके को सरकार गठन में समर्थन देने के कुछ दिन बाद विजय पार्टी का आभार व्यक्त करने पहुंचे. उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

बाद में, आईयूएमएल अध्यक्ष के एम कादर मोहिदीन ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में 700 से अधिक टीएएसएमएसी शराब दुकानों को बंद करने के विजय के फैसले का स्वागत करती है. वहीं, मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में कांग्रेस मुख्यालय का भी दौरा किया. सरकार को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद देने के लिए मुख्यमंत्री कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com