विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2023

तमिलनाडु : एसी से गैस रिसाव होने से राज्यपाल के कार्यक्रम में अफरा-तफरी

शहर के एक निजी अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ थी और राष्ट्रगान के तत्काल बाद छात्रों के एक धड़े ने एसी से गैस का रिसाव अनुभव किया, इसके बावजूद राज्य गान का वादन शुरू हो गया. 

तमिलनाडु : एसी से गैस रिसाव होने से राज्यपाल के कार्यक्रम में अफरा-तफरी
राज्‍यपाल के कार्यक्रम में छात्रों के एक धड़े ने एसी से गैस का रिसाव अनुभव किया. (फाइल)
कोयंबटूर :

तमिलनाडु के कोयंबटूर में राज्य के राज्यपाल आर एन रवि की उपस्थिति में बुधवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई जब वातानुकूलन (एसी) से गैस रिसाव की वजह से कुछ छात्र सभागार से बाहर निकल गए. उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब राज्यगान ‘तमिल थाई वजथु' का सभागार में गायन चल रहा था और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. शहर के एक निजी अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी भीड़ थी और राष्ट्रगान के तत्काल बाद छात्रों के एक धड़े ने एसी से गैस का रिसाव अनुभव किया, इसके बावजूद राज्य गान का वादन शुरू हो गया. 

पुलिस ने बताया कि छात्र तत्काल मौके से दूर सुरक्षित स्थान पर गए और प्रशासन से सभी एसी को बंद करने कहा जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली. उन्होंने बताया कि एसी मैकेनिक मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य किया. 

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम कुछ समय के विराम के बाद दोबारा शुरू हुआ और राज्यपाल ने अपना भाषण दिया और तमिलनाडु में दलितों की स्थिति को लेकर अपनी ‘पीड़ा' व्यक्त की. 

राजभवन ने राज्यपाल के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राज्यपाल रवि ने सामाजिक न्याय को लेकर किए जा रहे शोर के बावजूद तमिलनाडु के हमारे दलित भाइयों और बहनों के साथ किए जा रहे शर्मनाक और पीड़ादायक सामाजिक और संस्थागत भेदभाव पर अपनी पीड़ा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सहानुभूति के अभाव में सामाजिक न्याय गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए पहल होने के बजाय महज राजनीतिक लाभ के लिए लगाया जाना वाला नारा रह गया है.''

ये भी पढ़ें :

* पीएम मोदी 8 और 9 अप्रैल को तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा करेंगे
* "कोई 'विषाक्तता' नहीं मिली": चेन्नई की दवा कंपनी की 'आई ड्रॉप' से US में हुई मौत के मामले पर तमिलनाडु के अधिकारी
* एमके स्‍टालिन की सामाजिक न्‍याय बैठक 2024 से पहले विपक्ष को ला पाएगी साथ?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu, Tamil Nadu Governor RN Ravi, Chaos In Governor Program
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com