मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से NIA सुबह 10 बजे से पूछताछ शुरू हो चुकी है. बंद कमरे में राणा से हर वो सवाल पूछा जा रहा है, जिसका जवाब लोग आतंकी हमले के बाद से ढूंढ रहे थे. मुंबई आतंकी हमले से जुड़ी कई गुत्थियां राणा के जवाब-दर-जवाब खुलती जाएगी. ये पूछताछ NIA के SP और DSP रैंक के अफसर कर रहे हैं. तहव्वुर राणा से पूछताछ NIA के इंटेरोगेशन रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है. इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है. NIA राणा की कस्टडी के दौरान रोजाना पूछताछ की एक डायरी तैयार करेगी. आखिरी दौर की पूछताछ के बाद उसका डिस्कोलजर स्टेटमेंट में उसे रिकॉड पर ले लिया जाएगा. जो केस डायरी का हिस्सा होता है. BSN में प्रावधान है हर 48 घंटे में आरोपी का मेडिकल करवाया जाए. राणा पूछताछ से बचने के लिए खुद को कस्टडी के दौरान नुकसान न पहुचाएं इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: तहव्वुर राणा को भारत में नहीं दी जाएगी फांसी? क्या कहती है अमेरिका के साथ हुई प्रत्यर्पण संधि
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक 14x14 के कमरे में मल्टीलेयर डिजिटल सिक्योरिटी इंतिजाम किए गए हैं. तहव्वुर राणा के रूम में जाने के लिए NIA के सिर्फ 12 अफसरों को ही इजाजत है
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
NIA की पूछताछ में पूछे जा रहे ये सवाल
- राणा से पूछा जाएगा कि मुंबई आतंकी हमले के दिन यानि 26 नवंबर 2008 के दौरान तुम्हारी लोकेशन कहां थी.
8 नवंबर 2008 से 21 नवंबर 2008 के दौरान तुम इंडिया में क्यों आए थे,और इस दौरान तुम कहां- कहां गए थे.
भारत मे रहने के दौरान तुम किस किस से कहां-कहां मिले थे ?
तुम्हें कब पता लगा था कि 26 नवम्बर 2008 को मुंबई में एक बड़ा आतंकी हमला होने वाला है?
डेविड कोलमैन हेडली को कब से जानते हो ? उसको जाली वीज़ा देकर भारत मे क्यों भेजा था ?
डेविड हेडली ने तुमको क्या-क्या बताया था कि वो भारत मे किन जगहों पर गया था.
डेविड कोलमैन हेडली इंडिया क्या करने आया था ? उसके भारत मे रहने के दौरान उसकी तुम्हारे साथ क्या क्या बात होती थी ?
मुंबई अटैक में तुम्हारी और हेडली की भूमिका क्या थी?
तुमने डेविड कोलमैन हेडली को इंडियन वीज़ा दिलवाने में कैसे मदद की?
मुंबई हमलों की योजना बनाने में तुम दोनों की क्या भूमिका थी?
हमलों के लिए जानकारी जुटाने में उसने तुम्हारी क्या मदद की?
तुम लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफ़िज़ सईद को कैसे जानते हो, हाफ़िज़ से तुम पहली बार कब और कहां मिले थे ?
तुम्हारे हाफ़िज़ सईद से कैसे सम्बंध थे ?
तुमने लश्कर ए तैयबा की मदद कैसे की थी ? मदद करने के बदले में लश्कर ने तुम्हे क्या दिया ?
लश्कर ए तैयबा के हाफिज सईद के अलावा और कितने लोगों को तुम जानते हो ? आखरी बार तुम्हारी उनसे कब बात हुई है ?
लश्कर ए तैयबा में कुल कितने लोग है ? उसका स्ट्रक्चर कैसा है ? रिक्रूटमेंट कैसे होता है ? कौन करता है ?
लश्कर को चलाने के लिए फंड कहां से आता है ? कौन कौन लोग सबसे ज्यादा फंड रेजिंग करते है?
हथियारो की सप्लाई कौन करता है ? किन किन देशों से हथियार तुम लोगों को मिलते हैं ?
पाकिस्तानी आर्मी और ISI तुम लोगों की मदद कैसे करती है?
हमले करने के टारगेट को तुम लोग कैसे चुनते हो ? टारगेट पर हमले की इंस्ट्रक्शन क्या तुम्हें ISI देती है
लश्कर और हुजी के लोगों को ट्रेनिंग कौन देता है ?
किसी भी एक ग्रुप को ISI के कितने अफसर किस तरह की ट्रेनिंग देते है ? ट्रेनिंग के दौरान क्या बताया जाता है ? और ट्रेनिंग में क्या क्या करवाया जाता है ?
डॉक्टर की नोकरी छोड़कर तुमने आतंक का रास्ता क्यों चुना, हेडली का मकसद क्या था ?
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ किसके संबंद थे ? हेडली ने तुम्हे मिलवाया था या तुमने हेडली को ?
आईएसआई की प्लानिंग क्या थी, जिन जगहों पर हमले हुए वो ही टारगेट थे या भारत के कुछ और टारगेट भी थे जिनको तुम पूरा नहीं कर पाए?
हमलों में ISI की तरफ से सिर्फ मेजर इकबाल और समीर अली शामिल थे या कुछ और बड़े अधिकारी भी शामिल थे ? अगर शामिल थे तो वो कौन कौन लोग थे ?
आतंक फैलाने की प्लानिंग को फाइनेंस कौन करता है ?
क्या ISI के अलावा पाकिस्तान सरकार को भी आतंकी हमलों की जानकारी होती है ?
हमले के दौरान आतंकियों को इंस्ट्रक्शन कौन देता है ? क्या बोल कर लड़को को फिदायीन हमले करने के लिए तैयार किया जाता है ?
हमले की पूरी योजना बनाने में कितने लोग शामिल होते है और उनकी क्या क्या भूमिका होती है ?
परिवार को लेकर, अपने परिवार के बारे में बताओ
2008 में पत्नी को अपने साथ भारत क्यों लाए थे
क्या आपके परिवार को मुंबई हमलों के बारे में पता था
तहव्वुर देगा हर सवाल का सही जवाब?
ये उन सवालों की लिस्ट है, जिनके जवाब जानने की कोशिश की जाएगी. क्योंकि इन्हीं सवालों में वे जबाव छिपे हैं जो मुंबई आतंकी हमले के साजिश की परतें खोलेंगे. NIA रिमांड के दौरान तहव्वुर पर दागेगी. जांच एजेंसी पूरी कोशिश करेगी कि राणा से हर एक सवाल का जवाब निकलवाया जा सके, जिससे मुंबई हमलों में उसकी भूमिका पूरी तरह से उजागर हो सके. जाहिर सी बात है कि राणा से सब कुछ उलगवाना बड़ा मुश्किल काम होगा. वह खुद को पाक साफ बताने की पूरी कोशिश करेगा. जांच एजेंसी के सामने वह अपने काले कारनामे किस हद तक छिपा पाता है, ये तो समय आने पर ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें : 18 दिनों की NIA रिमांड पर तहव्वुर राणा... मुंबई हमले से लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाने तक; पढ़िए पूरी टाइमलाइन
मुंबई का सबसे खौफनाक दिन, एनडीटीवी रिपोर्टर की आंखोंदेखी
एनडीटीवी के मौजूदा सीनियर सहयोगी अनुराग द्वारी उस रोज अपने काम में लगे हुए थे. उन्होंने आतंकी हमले के खौफनाक मंजर के बारे में बताते हुए कहा कि हमने माहिम और दादर ब्लास्ट देखे थे, लेकिन 26/11 के दिन मुंबई में जो कुछ भी हुआ वो एक तरह से हमने नहीं देखा था. आमने-सामने की भिडंत, टीवी कैमरे..उस रात मैं अकेला ही रह गया था. क्योंकि मैं डेस्क के साथ ग्राउंड पर भी जाता था. मैंने पहले अपने कुछ साथियों को फोन किया. हमारी पूर्व सहयोगी दीप्ति अग्रवाल जो वीटी स्टेशन पर अपने पैरेंट्स को छोड़ने गई थी. उसने बताया कि ऐसा लगता है कि यहां गोली चली है. उसके बाद एक जगह से और फोन आया कि ताज के पास कहीं कैफे लियोपोल्ड के पास गोली चली है. पहले हमें लगा कि ये तो गैंगवॉर है और ये खबर हम दे चुके थे. तभी हमारे सीनियर सहयोगी घर जाने वाले थे, तब मैंने उन्हें रोका और अपने कुछ साथियों को बुलाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं