पूरा देश पिछले 17 सालों से जिस घड़ी का इंतजार कर रहा था, वह आ गई है. मुंबई की रूह को जख्म देने वाला आतंकी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana NIA Questioning) अब भारत के पास है. गुरुवार शाम NIA और ROW की जॉइंट टीम उसे अमेरिका से दिल्ली लेकर पहुंची. रात को पटियाला हाउस कोर्ट में उसकी पेशी कराई गई. NIA ने अदालत ने उसकी 20 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन सिर्फ 18 दिन की ही रिमांड मंजूर हुई. अब वह 18 दिन तक NIA की कस्टडी में रहेगा. मतलब इतने दिनों में जांच एजेंसी उससे हर एक राज उगलवाने की पूरी कोशिश करेगी. उससे क्या-क्या सवाल पूछने हैं, इसकी लिस्ट पहले से ही तैयार है. जांच एजेंसी उसे लाए जाने से पहले ही अपना होमवर्क कर चुकी है. उससे क्या-क्या सवाल पूछे जाएंगे, जानिए.
ये भी पढ़ें-पीयूष सचदेवा और नरेंद्र मान... जानें कौन सा वकील आतंकी तहव्वुर को सजा दिलवाएगा और कौन उसका केस लड़ रहा
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
NIA तहव्वुर राणा से पूछेगी ये 17 सवाल
- तहव्वुर 8 से 21 नवंबर 2008 के बीच भारत क्यों आया था?
- वह भारत में कहां-कहां गया था और किससे मिला था?
- क्या मुंबई में बड़े आतंकी हमले की खबर उसे पहले से थी?
- डेविड कोलमैन हेडली को वह कब से जानता है?
- डेविड हेडली को फर्जी वीजा पर भारत क्यों भेजा था?
- डेविड हेडली भारत में किन जगहों पर गया था?
- डेविड हेडली से क्या-क्या बात होती थी?
- मुंबई अटैक में तुम्हारी और हेडली की भूमिका क्या है?
- हमलों के लिए रेकी में हेडली ने कैसे मदद की?
- लश्कर सरगना हाफिज सईद से तुम्हारे संबंध कैसे थे?
- हाफिज सईद से पहली बार कब और कहां मिले थे?
- मुंबई हमले में मदद के बदले लश्कर ने तुम्हें क्या दिया?
- लश्कर में हाफिज सईद के अलावा और किसे जानते हो?
- हमले में पाकिस्तान आर्मी और ISI ने कैसे मदद की?
- डॉक्टरी का पेशा छोड़कर आतंक का रास्ता क्यों चुना?
- ISI से हेडली ने तुम्हें मिलवाया था या तुमने हेडली को?
- क्या मुंबई के अलावा कुछ और भी टारगेट थे जहां हमले किए जाने थे?
तहव्वुर देगा हर सवाल का सही जवाब?
ये सवालों की वो लिस्ट है, जो NIA रिमांड के दौरान तहव्वुर पर दागेगी. जांच एजेंसी पूरी कोशिश करेगी कि राणा से हर एक सवाल का जवाब निकलवाया जा सके, जिससे मुंबई हमलों में उसकी भूमिका पूरी तरह से उजागर हो सके. ये तो तय है कि तहव्वुर इन सवालों के सही जवाब इतनी आसानी से तो नहीं देगा. वह खुद को पाक साफ बताने की पूरी कोशिश करेगा. जांच एजेंसी के सामने वह अपने काले कारनामे किस हद तक छिपा पाता है, ये तो समय आने पर ही पता चलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं