विज्ञापन

जीत के जोश में कोलकाता TMC दफ्तर के बाहर पहुंच गए BJP वर्कर, लगाए जय श्री राम के नारे

पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी के बाद बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता में टीएमसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हो गए. यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए.

जीत के जोश में कोलकाता TMC दफ्तर के बाहर पहुंच गए BJP वर्कर, लगाए जय श्री राम के नारे
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है और अब तक के रुझानों में उसे पूर्ण बहुमत मिला है
  • चुनाव आयोग के अनुसार बंगाल की कुल 294 सीटों में से बीजेपी 194 सीटों पर आगे चल रही है
  • कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ता टीएमसी ऑफिस के बाहर बाइक पर सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर नारेबाजी कर रहे हैं

पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है. अब तक के रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल की 294 में से 194 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. पहली बार सरकार बनने पर बीजेपी कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं. इसी खुशी में कुछ बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता में टीएमसी हेडक्वार्टर के बाहर इकट्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी की.

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर के बाहर बाइक पर सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच गए. हाथ में बीजेपी झंडा लेकर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए.

इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने टीएमसी दफ्तर के अंदर घुसने की भी कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया.


इसी बीच हावड़ा मैदान काउंटिंग सेंटर के बाहर भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है. बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस लाठीचार्ज कर रही है.

पहली बार बनने जा रही बीजेपी सरकार

पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है. पश्चिम बंगाल में 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 148 सीटें जरूरी हैं. अब तक के रुझानों में बीजेपी 194 सीटों पर आगे चल रही है. 15 साल से सत्ता पर काबिज टीएमसी इस बार 100 के अंदर सिमटती दिख रही है. 

पिछले चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी का वोट शेयर भी खूब बढ़ा है. 2021 के चुनाव में बीजेपी को लगभग 38 फीसदी वोट मिले थे. इस बार बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 45 फीसदी से ज्यादा हो गया है. वहीं, टीएमसी का वोट शेयर लगभग 41 फीसदी है.

यह भी पढ़ेंः '5M फैक्टर', कई जिलों में TMC का सूपड़ा साफ... बंगाल को BJP ने कैसे किया 'भगवा-भगवा'?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Assembly Election, Bengal Chunav, Bengal Election Result, TMC Vs BJP, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com