विज्ञापन

दो मिनट पुलिस ना आती तो... स्वतंत्र भारद्वाज को पकड़े जाने के बीच निशु आजाद और उसके पिता का आया पुराना वीडियो

संजय आजाद और निशु वीडियो में कहते दिखते हैं कि यदि पुलिस दो मिनट और नहीं आती तो तुम्हारी क्या हालत होती.

  • जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक आंदोलन के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज और संजय आजाद के बीच झड़प हुई थी
  • दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है
  • संजय आजाद के पुराने वीडियो में उन्होंने कहा कि पुलिस न आती तो निशु की दशा बहुत खराब होती
नई दिल्ली:

जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक लड़के और निशु आजाद नाम की इन्फ्लुएंसर के पिता संजय आजाद में झड़प हो गई थी. 23 जून की बताई जा रही इस घटना के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से पकड़ लिया है. इस मामले में स्वतंत्र पर आरोप है कि उसने दलित युवती के पिता पर हमला किया था और उनके सिर में गहरी चोट आई थी. स्वतंत्र पर एससी-एसटी एक्ट में भी केस फाइल हुआ है. इस बीच एक पुराना वीडियो निशु आजाद और उसके पिता संजय आजाद का सामने आया है. इसमें संजय आजाद कहते दिख रहे हैं कि यदि दो मिनट पुलिस नहीं आती तो तुम्हारी क्या दशा होती.

संजय आजाद वीडियो में कहते हैं, 'मैं कहना चाहता हूं कुछ लोग कह रहे हैं अनजाने में मेरे सिर पर चोट मारकर सोचते हैं कोई तीर बहुत बड़ा तीर मार दिया. मैं कहना चाहता हूं कि अगर वहां पर दो मिनट पुलिस न आती तो फोटो में देख सकते हो तुम्हारी दशा किस तरह कर रखी थी.' इसके आगे संजय ने कहा कि पुलिस को सिर्फ वहम हो गया था मैं तुझे मार रहा हूं तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया था गलती से. आमने-सामने आ जा और जहां चाहे, वहां मिलने के लिए तैयार हूं. यही नहीं इस वीडियो में भी निशु आजाद थी और इस दौरान भी उसने स्वतंत्र भारद्वाज का नाम पीएम नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. 

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा, 72 घंटे का था अल्टिमेटम; 4 घंटे में दबोचा

जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता संजय आजाद से मारपीट का मामला अब नए वीडियो के बाद चर्चा में है. स्वतंत्र ने दावा किया था कि मैंने एक लड़की के पिता को बुरी तरह मारा था और वह मरणासन्न अवस्था में था. इसी वीडियो के बाद निशु ने चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेताओं के साथ संसद मार्ग थाने का आज घेराव किया था. अंत में पुलिस ने इस मामले में एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ दी और अब स्वतंत्र को बुलंदशहर से अरेस्ट कर लिया गया है. अब इस बीच संजय आजाद का 24 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो सामने आया है. इसी वीडियो में संजय का कहना था कि मेरे सिर पर अनजाने में चोट लगी है. 

संजय आजाद के पुराने वीडियो से नई बहस तेज

अब संजय के इस बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि मौके पर स्वतंत्र भारद्वाज और संजय आजाद के बीच मारपीट हुई थी और संजय पक्ष भी स्वतंत्र को पीट रहा था वहीं, स्वतंत्र भारद्वाज का दावा है कि उन्होंने संजय आजाद पर आत्मरक्षा में हमला किया था. अब संजय आजाद के इस बयान को लेकर जंतर-मंतर की घटना में चोट लगने और मारपीट की पूरी स्थिति पर बहस तेज हो गई है. फिलहाल बुलंदशहर से अरेस्ट स्वतंत्र से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है.

SC-ST एक्ट जोड़ रही पुलिस, दोबारा हो सकता है मेडिकल

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस FIR में  SC/ST एक्ट जोड़ रही है. दिल्ली पुलिस की तरफ से संजय कुमार का आज दोबारा मेडिकल नहीं कराया गया है. हत्या के प्रयास में मामला दर्ज करने को लेकर दिल्ली पुलिस डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से सलाह लेगी. जरूरत पड़ने पर संजय कुमार का दोबारा मेडिकल भी कराया जा सकता है. डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड की सलाह के बाद दिल्ली पुलिस  लीगल ओपिनयन लेकर आगे की कार्रवाई करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nishu Azad, Swatantra Bhardwaj, India News Hindi, India News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com