विज्ञापन

टीम इंडिया के 2027 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल: जानें कब - कहां और किससे होगी भिड़ंत, सुपर-7 का बन रहा ऐसा समीकरण

भारतीय टीम 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी.

टीम इंडिया के 2027 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल: जानें कब - कहां और किससे होगी भिड़ंत, सुपर-7 का बन रहा ऐसा समीकरण
टीम इंडिया के 2027 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल:

गुरुवार को वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी ने घोषणा की कि पिछले टूर्नामेंट की फाइनलिस्ट टीम इंडिया, 2027 पुरुष ICC वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. शुभमन गिल की टीम 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. क्रिकेट की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खिताब को जीतने के लिए, किसी टीम को फाइनल (जो 12वां मैच होगा) तक पहुंचने से पहले 11 मैच खेलने होंगे. भारत को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, सह-मेजबान जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर टीम के साथ ग्रुप A में रखा गया है. ग्रुप B में इंग्लैंड, सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और दूसरी क्वालीफायर टीम शामिल हैं. भारत 14 अक्टूबर को सेंचुरियन में अफगानिस्तान से खेलेगा और उसके बाद 17 अक्टूबर को ब्लोमफोंटेन में क्वालीफायर टीम के खिलाफ मैच खेलेगा. इसके बाद टीम इंडिया सह-मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप लीग का अपना आखिरी मैच 24 अक्टूबर को नए बने विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत के ग्रुप मैचों का शेड्यूल

  • 7 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, न्यूलैंड्स, केप टाउन
  • 10 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
  • 14 अक्टूबर: भारत बनाम अफ़गानिस्तान, सेंचुरियन, त्शवाने
  • 17 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालिफ़ायर A, ब्लोमफ़ोनटेन
  • 24 अक्टूबर: ज़िम्बाब्वे बनाम भारत, विक्टोरिया फ़ॉल्स स्टेडियम, विक्टोरिया फ़ॉल्स

सुपर-7 में किससे होगा सामना?

ग्रुप लीग चरण खत्म होने के बाद, 25 अक्टूबर से 'सुपर 7' चरण शुरू होगा, जिसमें हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में बेहतर स्थिति वाली चौथी टीम अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. भारत को A1, ऑस्ट्रेलिया को A2 और पाकिस्तान को A3 के तौर पर सीड किया गया है. इंग्लैंड AB4 है, जबकि न्यूजीलैंड B1,, दक्षिण अफ्रीका B2 और श्रीलंका B3  हैं. अगर इनमें से कोई टीम क्वालीफाई नहीं कर पाती है, तो उनकी जगह क्वालीफाई करने वाली टीम को यह सीड मिलेगा.

30 सितंबर को आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर भारत को पहले से तय A1 सीडिंग और पाकिस्तान को A3 सीडिंग दी गई है.  अगर दोनों टीमें 'सुपर 7' के लिए क्वालीफाई करती हैं, तो वे एक बार फिर 7 नवंबर को केप टाउन में आमने-सामने होंगी.  इससे पहले, भारत 28 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के विक्टोरिया फॉल्स में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकती है. दो सेमीफ़ाइनल 17 और 18 नवंबर को केप टाउन और सेंचुरियन में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 21 नवंबर को वांडरर्स में खेला जाएगा.

भारत के सुपर 7 मैचों का शेड्यूल (संभावित)

  • 28 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विक्टोरिया फॉल्स
  • 31 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, जोहान्सबर्ग
  • 4 नवंबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, पार्ल
  • 7 नवंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, केप टाउन
  • 11 नवंबर: भारत बनाम इंग्लैंड, गेबेरहा
  • 14 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका, डरबन

यह भी पढ़ें:  ईशान किशन ने पहली बार शादी को लेकर कही दिल की बात, बताया कहां जानें की है प्लानिंग

यह भी पढ़ें:  ये 10 टीमें कर चुकी हैं 2027 विश्व कप के लिए क्वालीफाई, जानें कौन हैं ये टीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, ICC Cricket World Cup 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com