पश्चिम बंगाल (West Bengal) के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खोने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) द्वारा अमित शाह को फोन करने के अपने दावों पर सबूत पेश करना स्थगित कर दिया है. अधिकारी ने कहा कि वह शुक्रवार को सबूत देंगे. सिंगुर में एक रैली में सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को कई बार फोन करके उनकी पार्टी की राष्ट्रीय स्थिति को बनाए रखने का अनुरोध किया था. कल, ममता बनर्जी ने शपथ ली थी कि यदि अधिकारी के दावे सही साबित हुए तो वे पद छोड़ देंगी.
अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा, "आप मेरा कुछ नहीं कर पाएंगी. आपने फोन कॉल्स को लेकर बड़े-बड़े दावे किए हैं. कल शाम आपकी पार्टी की ओर से आपके एक कार्यकर्ता ने आपके आदेश पर मुझे यह नोटिस भेजा. मैं इसका स्वागत करता हूं. मैं कल जवाब दूंगा. मैं इसे मीडिया के साथ साझा करूंगा और इसे सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करूंगा. आपको उत्तर दूंगा. अधिकारी ने ममता बनर्जी को इस मामले में केस फाइल करने की चुनौती थी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यह कहने के बाद कि यदि अधिकारी अपने दावों को साबित करते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगी. विपक्ष के नेता ने ट्वीट किया था, “मैं आपको उचित समय पर बेनकाब करूंगा. कल मेरे उचित उत्तर की प्रतीक्षा करें. “आपने केंद्रीय गृह मंत्री को गुंडा कहा है. आपको यह साबित करना होगा. यदि आप मामला दर्ज करते हैं, तो भारत सरकार के तहत ट्राई को एक पक्ष बनाया जाएगा, और 12 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आपके दोनों लैंडलाइन फोन कॉल रिकॉर्ड को अदालत में पेश करना होगा और सब कुछ साफ़ हो जाएगा.तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अधिकारी की आलोचना करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री पर अपने निजी हमलों से संवाद के स्तर को गिरा रहे हैं और उनके पास देने के लिए कुछ भी रचनात्मक नहीं है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं