- 30 अप्रैल को पीएम मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड
- केंद्र सरकार जारी करेगी 100 रुपये का सिक्का
- सिक्के पर लिखा होगा 'मन की बात 100'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो के जरिए 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हैं. जहां वो भारत के नागरिकों से रूबरू होते हैं. जल्द ही इस कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने वाले हैं. इस मौके पर 100 रुपये का सिक्का जारी किया जाएगा. सिक्के पर 'मन की बात 100' लिखा होगा. सिक्के पर माइक्रोफ़ोन भी बना होगा और 2023 अंकित होगा.
30 अप्रैल को पीएम मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का प्रसारण होगा. इसको लेकर बीजेपी की तरफ से भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं. बीजेपी ने एक लाख से भी अधिक बूथ पर इसका प्रसारण सुनाने की योजना बनाई है. साथ ही पार्टी चाहती है कि दुनिया भर में भी इसका प्रसारण किया जाए. बीजेपी का कहना है कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया भर में है, इस कारण इसे दुनिया भर में प्रसारित किया जाए.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
3 अक्टूबर 2014 को हुई थी 'मन की बात' कार्यक्रम की शुरुआत
साथ ही, पीएम मोदी ने देश भर के जिन लोगों का ज़िक्र इस कार्यक्रम में किया है, उन्हें भी 30 अप्रैल को जोड़ने की योजना है. इसके लिए बीजेपी के सीएम और वरिष्ठ नेता भी साथ रहेंगे. हर लोकसभा क्षेत्र में सौ जगहों पर सौ लोग मन की बात सुनेंगे. पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनका उल्लेख पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया है. पीएम मोदी के 'मन की बात' रेडियो प्रसारण की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को दशहरे पर हुई थी.
ये भी पढ़ें:
PM मोदी ने "मन की बात" के 99वें संस्करण में अंगदान पर दिया जोर, बोले-‘‘आपका एक फैसला..."
30 अप्रैल को PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड, BJP कर रही है खास तैयारी
पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 99वें एपिसोड में देश को किया संबोधित, अंगदान को बताया पुण्य काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं