- पश्चिम बंगाल में 35 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन में होगा
- नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल की कुल संख्या 41 हो जाएगी
- CM शुभेंदु अधिकारी और बंगाल BJP अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर मंत्रियों के नाम अंतिम रूप दिया
पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु सरकार कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है. मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत 35 नए मंत्रियों ने कोलकाता के लोक भवन में शपथ ली. राज्यपाल आर एन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर 35 नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया था.
लोकभवन में चल रहे शपथ ग्रहण में कुल 21 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं 10 नेताओं ने राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ ली.
संभावना है कि नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा भी आज ही की जाएगी. किन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा है, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिन्हें शपथ ग्रहण के लिए फोन आया है.
कौन-कौन बने कैबिनेट मंत्री?
- दीपक बर्मन
- अर्जुन सिंह
- शंकर घोष
- गौरी शंकर घोष
- तापस रॉय
- मनोज कुमार ओरांव
- अरूप कुमार दास
- स्वपन दासगुप्ता
- कल्याण चक्रवर्ती
- दूधकुमार मंडल
- जगन्नाथ चटर्जी
- शरदवत मुखर्जी
कौन-कौन बने राज्यमंत्री?
- अशोक डिंडा
- शांतनु प्रमाणिक
- उमेश रॉय
- पूर्णिमा चक्रवर्ती
- भास्कर भट्टाचार्य
- कलिता माझी
- बिराज बिस्वास
- दीपांकर जाना
- मालती राभा रॉय (स्वतंत्र प्रभार)
- राजेश महतो (स्वतंत्र प्रभार)
- इंद्रनील खान (स्वतंत्र प्रभार)
बंगाल कैबिनेट में हो जाएंगे 41 सदस्य
35 नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी. इसके बाद भी तीन और मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश रहेगी, क्योंकि किसी राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत तक ही हो सकती है.
गौरतलब है कि 9 मई को आजादी के बाद पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के छह मंत्रियों ने शपथ ली थी. इनमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अलावा अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष , निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे.
शपथ ग्रहण के बाद CM की बड़ी बैठक
शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्य सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस बैठक में वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता (डीए) देने और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बकाया राशि के भुगतान पर चर्चा होगी.
हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी. बाद में दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत के बाद पार्टी की कुल सीटें बढ़कर 208 हो गईं.
यह भी पढ़ें: अभिषेक पर हमले के बाद अब कल्याण बनर्जी का विरोध, लगे चोर-चोर के नारे, सिर पकड़ कर सड़क पर लेटे दिखे TMC सांसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं