विज्ञापन

'जो सोचा था वही हुआ', JEE एडवांस्ड में AIR-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार ने NDTV पर बताई अपनी फ्यूचर प्लानिंग

जेईई मेन्स में 6वीं रैंक से सीधे एडवांस्ड में ऑल इंडिया नंबर-1 बनने का सफर कैसा रहा? रोज़ाना 6 से 8 घंटे की पढ़ाई के दौरान शुभम ने किन ख़ास बातों का ध्यान रखा? पढ़िए NDTV पर टॉपर शुभम कुमार से बातचीत की पूरी स्टोरी...

'जो सोचा था वही हुआ', JEE एडवांस्ड में AIR-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार ने NDTV पर बताई अपनी फ्यूचर प्लानिंग
शुभम ने NDTV से की खास बातचीत.
NDTV Reporter

Kota News: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड 2026 में कोचिंग सिटी कोटा ने सफलता का रिकॉर्ड बना दिया है. कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट्स ने AIR-1, AIR-2 और AIR-3 हासिल कर पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया है. देश के टॉप 10 टॉपर्स में से 6 छात्र अकेले कोटा से हैं. वहीं, ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर आरोही देशपांडे ने भी कोटा क्लासरूम से ही पढ़ाई की है.

इस ऐतिहासिक सफलता के बाद ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार ने सोमवार सुबह NDTV राजस्थान से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी रणनीति का पूरा खुलासा किया.

मेन्स में थी 6th रैंक, एडवांस्ड में ऐसे बने देश के 'किंग'

मूल रूप से बिहार के गया के रहने वाले शुभम कुमार पिछले दो साल से कोटा में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के रेगुलर क्लासरूम छात्र हैं. शुभम ने जेईई मेन्स में 6वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन उन्होंने एडवांस्ड में अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सबको पीछे छोड़ते हुए ऑल इंडिया पहली रैंक पर कब्जा जमा लिया.

'जो सोचा था वही हुआ', शुभम ने बताया AIR-1 लाकर कैसा लग रहा है

NDTV राजस्थान से बातचीत में शुभम ने कहा, 'हम लोग जेईई एडवांस्ड के लिए दो साल से तैयारी कर रहे थे और तैयारी बहुत अच्छी चल रही थी. इतनी कड़ी मेहनत के बाद यह उम्मीद तो थी कि अच्छा रैंक या नंबर आएगा, लेकिन ऑल इंडिया रैंक-1 आ जाएगी, यह सोचकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं कोटा में 11वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आया था और यहां रहकर पूरे फोकस के साथ तैयारी की.'

शुभम का सक्सेस मंत्र- रोज 6 से 8 घंटे की सेल्फ-स्टडी

शुभम ने बताया कि उनकी इस कामयाबी के पीछे कोई जादुई ट्रिक नहीं, बल्कि एक तय अनुशासन था. शुभम रोज करीब 6 से 8 घंटे सेल्फ-स्टडी करते थे. वे कहते हैं, 'मैंने कभी भी टॉपिक्स को रटने की कोशिश नहीं की, बल्कि हमेशा अपने बेसिक्स और कॉन्सेप्ट मजबूत करने पर ध्यान दिया.' शुभम अपनी सफलता का पूरा श्रेय कोचिंग फैकल्टीज के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और परिवार के सहयोग को देते हैं. उनके पिता शिवकुमार एक बिजनेसमैन हैं और माता कंचन देवी गृहिणी हैं.

अब IIT बॉम्बे की सीएस ब्रांच है शुभम का लक्ष्य

शुभम ने साफ किया कि उनका अगला कदम देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में दाखिला लेना है. वे वहां की सबसे कड़े कॉम्पिटिशन वाली कंप्यूटर साइंस (CS) ब्रांच से बीटेक करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें:- JEE Advanced Result 2026 के बाद क्या? जानें JoSAA Counselling और AAT 2026 का पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Advanced 2026 Topper Shubham Kumar Interview, Shubham Kumar NDTV Rajasthan Interview, JEE Advanced AIR 1 2 3 Kota, ALLEN Kota IIT Topper Shubham Kumar, Kabir Chhillar AIR 2 JEE Advanced
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com