विज्ञापन

केरलम सीएम पर सस्पेंस कायम : राहुल-खरगे ने तीनों दावेदारों के साथ की तीन घंटे बैठक, क्या होगी सोनिया गांधी की एंट्री? 

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व ने संदेश दिया कि केरलम की जीत पार्टी और गठबंधन की है किसी एक नेता की नहीं. पार्टी का निर्णय सबको स्वीकार करना चाहिए. इस सभी नेता सहमत थे इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसफ भी मौजूद रहे. 

केरलम सीएम पर सस्पेंस कायम : राहुल-खरगे ने तीनों दावेदारों के साथ की तीन घंटे बैठक, क्या होगी सोनिया गांधी की एंट्री? 
केरलम में कौन होगा मुख्यमंत्री, हाईकमान करेगा फैसला
NDTV
  • राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केरलम के तीन सीएम दावेदारों के साथ तीन घंटे बैठक की
  • कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नेताओं से सोशल मीडिया या सार्वजनिक बयानबाजी और प्रदर्शन से बचने को कहा है
  • केरलम की 140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीती हैं और सीएम पद के फैसले में कुछ दिन लग सकते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केरलम के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है. शनिवार शाम राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने घर पर सीएम पद के तीनों दावेदारों के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की. प्रमुख नेताओं के समर्थकों द्वारा केरलम में किए जा रहे शक्ति प्रदर्शन से कांग्रेस आलाकमान खुश नहीं है. सूत्रों के मुताबिक सीएम के फैसले में एक से दो दिन का समय लग सकता है. रेस में केसी वेणुगोपाल को ही आगे माना जा रहा है. 

हाईकमान करेगी फैसला

राहुल गांधी और खरगे ने केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चेन्नीथला से अलग-अलग और फिर एक साथ बातचीत की. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी तीनों नेताओं से कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पार्टी  जल्द सीएम पद को लेकर फैसला करेगी. तीनों नेता सक्षम हैं लेकिन ज़ाहिर है सीएम कोई एक ही बनेगा. फ़ैसले के पहले और बाद में सोशल मीडिया से लेकर किसी भी तरह की सार्वजनिक बयानबाजी ना करें साथ ही प्रदर्शन या पोस्टरबाजी कर रहे अपने समर्थकों पर लगाम लगाएं. 

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व ने संदेश दिया कि केरलम की जीत पार्टी और गठबंधन की है किसी एक नेता की नहीं. पार्टी का निर्णय सबको स्वीकार करना चाहिए. इस सभी नेता सहमत थे इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसफ भी मौजूद रहे. इससे पहले राहुल और खरगे ने केरलम के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक के साथ मंथन किया.

सीएम के नाम को लेकर पर्यवेक्षकों ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायकों का मन टटोला था. कांग्रेस के 63 में से ज्यादातर विधायक केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं. हालांकि केरलम में यूडीएफ यानी कांग्रेस गठबंधन में शामिल दूसरी बड़ी पार्टी आईयूएमएल वीडी सतीशन को सीएम बनाना चाहती है. आम लोगों के बीच भी वीडी सतीशन काफी लोकप्रिय हैं. 

विधायकों के बीच केसी वेणुगोपाल को बढ़त पर सतीशन के खेमे का कहना है कि बतौर राष्ट्रीय संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने अपने लोगों को टिकट दिलवाया. वहीं, वेणुगोपाल गुट की दलील है सतीशन के पास सरकार का कोई अनुभव नहीं है और कोई नेता शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी आलाकमान पर दबाव नहीं बना सकता. 

बहरहाल इन दोनों नेताओं की लड़ाई के बीच केरलम के सबसे अनुभवी कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. कांग्रेस आलाकमान की दुविधा यह है कि तीन में से जिन दो नेताओं सीएम नहीं बनाया जाएगा उन्हें मनाया कैसे जाए? सूत्रों का कहना है इसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अहम भूमिका निभा सकती हैं. 

कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि केरलम में दस सालों के बाद सत्ता में आई पार्टी की नई सरकार से एकजुटता का संदेश जाए. केरलम की 140 सीटों की विधानसभा में यूडीएफ को 102 सीटें मिली हैं. लेकिन सीएम की कुर्सी को लेकर तीनों प्रमुख नेता अड़े हुए हैं और तीनों को उम्मीद है कि उनके हाथों में प्रदेश की कमान आएगी.

यह भी पढ़ें: केरल में मुख्यमंत्री का फैसला जल्द, कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने अध्यक्ष खरगे को सौंपी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: केरलम में नए CM बनेंगे केसी वेणुगोपाल? लीक हुई लिस्ट से मिला संकेत, समझिए रेस में सबसे आगे क्यों

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com