विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

सुशांत राजपूत केस की जांच में ED को नहीं मिले रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में 15 करोड़ : सूत्र

ED सूत्रों के मुताबिक, सुशांत राजपूत मामले में अब तक की तफ्तीश में एजेंसी को रिया चक्रवर्ती के खातों में 15 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं.

सुशांत राजपूत केस की जांच में ED को नहीं मिले रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में 15 करोड़ : सूत्र
ED ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की. (फाइल फोटो)
  • ED ने रिया चक्रवर्ती को भेजा था समन
  • शुक्रवार को की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ
  • CBI कर रही सुशांत राजपूत केस की जांच
मुंबई:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में CBI के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है. ED ने शुक्रवार को सुशांत की दोस्त व बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से करीब 8 घंटे पूछताछ की. एजेंसी ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शौविक चक्रवर्ती से भी पूछताछ की. ED सूत्रों के मुताबिक, सुशांत मामले में अब तक की तफ्तीश में एजेंसी को रिया के खातों में 15 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं.

ED सूत्रों का मानना है कि इसका मतलब पैसे कहीं और भी ट्रांसफर हुए हैं. सुशांत के जिन-जिन बैंकों में खाते थे, वहां के बैंक कर्मचारियों से भी ED जल्द पूछताछ करेगी. वहीं रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक आज भी ED दफ्तर पहुंचा है. जल्द ही इस मामले में सुशांत के करीबी अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

मुंबई पुलिस रिया का साथ दे रही है, जांच में नहीं किया सहयोग : बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

बता दें कि इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुशांत के पिता केके सिंह ने शीर्ष अदालत में जवाब दाखिल करते हुए कहा कि पिछले एक साल से रिया के आपराधिक कृत्य को साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं. मुंबई पुलिस की जांच एक आईवॉश है. मुंबई पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई. रिया ने इस मामले में गवाह सिद्धार्थ पीठानी को प्रभावित किया. सिद्धार्थ ने बिहार पुलिस के ईमेल को रिया को लीक किया.

रिया चक्रवर्ती ने SC में सुनवाई का हवाला देकर पूछताछ टालने का किया था अनुरोध, ED ने कहा- नहीं

अभिनेत्री की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई करेगा. रिया चक्रवर्ती ने बिहार में दर्ज FIR को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. बिहार पुलिस के बाद सुशांत के पिता ने भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. उन्होंने हलफनामे में मुंबई पुलिस पर कार्रवाई ना करने और सहयोग ना करने का आरोप लगाया है. सुशांत के पिता ने कहा है कि सीबीआई को ही इस मामले की जांच करनी चाहिए.

VIDEO: सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती से ED ने 8 घंटे तक की पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, ED, Sushant Singh Rajput Father, KK Singh, Supreme Court, Rhea Chakraborty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com