विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2020

सुशांत सिंह केस : रिया से लगातार चौथे दिन पूछताछ, CBI के हाथ नहीं लगा कुछ खास

दूसरी तरफ मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या से लंबी पूछताछ की. गौरव आर्या का नाम रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स से जुड़े एक व्हाट्सएप चैट से सामने आया है.

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती. (फाइल फोटो)
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की गुत्थी सुलझाने मुंबई आई सीबीआई (CBI) की टीम को 11 दिन हो गए हैं. मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सहित तकरीबन 10 लोगों से कई दौर की पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन लगता नहीं कि अभी तक जांच में कुछ खास हाथ लग पाया है. रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को चौथी बार DRDO गेस्ट हाउस में सीबीआई के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान 14 जून को सुशांत के घर पर रहे सिद्धार्थ पीठानी सहित सभी 4 गवाह DRDO गेस्ट हाउस में मौजूद रहे. सोमवार को सुशान्त सिंह राजपूत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी लंबी पूछताछ हुई. मामले में रिया के साथ श्रुति मोदी भी आरोपी हैं. 

दूसरी तरफ मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ED ने गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या से लंबी पूछताछ की. गौरव आर्या का नाम रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स से जुड़े एक व्हाट्सएप चैट से सामने आया है. गौरव ने सुशांत से कभी मिलने से भले इनकार किया है लेकिन रिया से चैट की बात कबूल की है.

सीबीआई की एक टीम सुशांत सिंह राजपूत के घर भी गई थी. लेकिन 10 दिन बाद भी जांच मुम्बई पुलिस से एक कदम भी आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com