भारतीय ओलंपिक संघ में CoA (Committee of Administrators) की नियुक्ति के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा है कि CoA फिलहाल टेकओवर नहीं करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मामले में यथास्थिति बरकरार रहेगी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी. दरअसल आज दिल्ली हाईकोर्ट के CoA नियुक्त करने के फैसले को चुनौती देते हुए भारतीय ओलंपिक संघ ( Indian Olympic Association) ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
IOA ने कहा कि फैसले से FIFA द्वारा AIFF को निलंबित करने की तरह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा इसका निलंबन किया जा सकता है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के 18 मई 2022 के आदेश पर भरोसा करते हुए हाईकोर्ट ने IOA की कमान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस अनिल आर दवे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय CoA को दी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस CoA में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी व विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव विकास स्वरूप भी होंगे. इसमें कंसल्टेंट स्पोर्ट्सपर्सन के तौर पर ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, ओलिंपियन अंजु बाबी जार्ज और ओलिंपियन बोंबायला देवी लैशराम को रखा गया है.
पीठ ने अपने निर्णय में कहा कि यदि IOA द्वारा निर्धारित समयसीमा के अंदर अनुपालन नहीं किया जाता है, तो इसकी मान्यता निलंबित हो जाएगी. SNF या IOA में स्थायी पद के लिए कोई जगह ना होने की स्थिति को देखते हुए पीठ ने IOA में किसी व्यक्ति के लिए आजीवन अध्यक्ष और ऐसे किसी भी स्थायी पद को अवैध करार दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं