Skill Development Scam Case: सुप्रीम कोर्ट ने (Supreme Court) कौशल विकास घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की याचिका पर फिलहाल जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेंशनिंग लिस्ट में शामिल कर मंगलवार को फिर से मांग करें. चंद्रबाबू नायडू की तरफ से पेश सिद्धार्थ लूथरा ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की. इस पर CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा पहले रजिस्ट्रार से मेंशनिंग लिस्ट में इसे शामिल कराएं फिर मंगलवार को जल्द सुनवाई की मांग करें.
चंद्रबाबू नायडू ने सुप्रीम कोर्ट में FIR और रिमांड आदेश को दी चुनौती
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. कौशल विकास घोटाला मामले में अपने खिलाफ दर्ज FIR और रिमांड आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. नायडू ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू की याचिका खारिज की
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उनकी एफआईआर और रिमांड आदेश रद्द करने की याचिका खारिज कर दी थी. उच्च न्यायालय ने कौशल विकास घोटाले में आंध्र प्रदेश सीआईडी (CID) द्वारा नायडू के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर रद्द करने की अर्जी खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देते हुए चंद्रबाबू नायडू के वकीलों ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. हाईकोर्ट में सीआईडी की ओर से कहा गया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17 (ए) चंद्रबाबू पर लागू होती है. लेकिन नायडू की याचिका में एसीबी कोर्ट से जारी रिमांड को रद्द करने की भी मांग की गई है.
कौशल विकास घोटाला मामले में 8 सितंबर को हुई गिरफ्तारी
चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. नायडू अभी राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं. इससे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस सीआईडी अधिकारियों की एक टीम ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से केंद्रीय कारागार में पूछताछ की थी. न्यायालय ने समय की कमी, स्वास्थ्य और पूर्व मुख्यमंत्री की उम्र को देखते हुए जेल परिसर में ही नायडू से पूछताछ की अनुमति दे दी थी.
हिरासत में भेजे जाने के बाद चंद्रबाबू नायडू से पूछताछ
आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम ने चंद्रबाबू नायडू से राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में दो दो दिन पूछताछ रविवार को पूरी कर ली. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोर्ट की ओर से हिरासत में भेजे जाने के बाद उनसे पूछताछ की गई. अदालत के आदेशों के मुताबिक, नायडू से दो दिन (23 और 24 सितंबर) सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक पूछताछ की गई. इस दौरान उन्हें नियमित आधार पर पांच-पांच मिनट का ‘ब्रेक' दिया गया, ताकि वे अपने वकील से संपर्क कर सकें. वो पांच अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं