विज्ञापन

अमरावती में बनेगा देश का पहला क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय परिसर!

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के मुताबिक यह फैसला भारत के डीप-टेक इकोसिस्टम (deep-tech ecosystem) को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है.

अमरावती में बनेगा देश का पहला क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय परिसर!

इंडिया AI इम्पैक्ट सम्मिट ने भारत को AI के क्षेत्र में एक उभरती हुई ताकत के रूप में स्थापित किया है. अब भारत सरकार ने राज्यों के साथ मिलकर देश में AI और क्वांटम के क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था के विस्तार के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है. ये तय किया गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Electronics & Information Technology) आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

शनिवार को इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसका ऐलान किया. मंत्रालय ने एक रिलीज़ जारी कर कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अमरावती में भारत का पहला समर्पित क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding (MoU)) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस. कृष्णन, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Electronics & Information Technology) के महानिदेशक डॉ. एम.एम. त्रिपाठी और अमरावती क्वांटम वैली के एपीएसक्‍यूएम के मिशन निदेशक सी.वी. श्रीधर की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया.

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के मुताबिक यह फैसला भारत के डीप-टेक इकोसिस्टम (deep-tech ecosystem) को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है.आंध्र प्रदेश सरकार ने एक महत्वकांशी आंध्र क्वांटम मिशन (Andhra Quantum Mission) के ज़रिये वैश्विक स्तर पर क्वांटम नवाचार केंद्र (quantum innovation hub) बनाने का फैसला किया है, जिसके तहत अमरावती को क्वांटम वैली पहल (Quantum Valley) के केंद्रबिंदु के तौर पर विकसित करने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें: 'हर परिवार में कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए,' चंद्रबाबू नायडू ने क्यों कहा ऐसा, पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com