विज्ञापन

बाथरूम क्लीनर के केमिकल वाले घी से बने थे तिरुपति प्रसाद के लड्डू, आंध्र सीएम चंद्रबाबू का बड़ा दावा

सीएम नायडू ने कहा कि पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी दावा का दावा है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और विशेष जांच दल ने उन्को क्लीन चिट दे दी है, लेकिन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष रह चुके उनके चाचा वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने खुद प्रसाद में मिलावट की बात स्वीकार की है

बाथरूम क्लीनर के केमिकल वाले घी से बने थे तिरुपति प्रसाद के लड्डू, आंध्र सीएम चंद्रबाबू का बड़ा दावा
तिरुपति लड्डू विवाद.
  • आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल घी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं
  • नायडू ने कहा कि जगन सरकार में लड्डू बनाने के लिए घी बाथरूम क्लीनिंग के केमिकलों से बनाया गया था
  • तिरुपति प्रसाद में मिलावट के आरोपों पर फरवरी 2025 में डेयरी से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था
कुरनूल:

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भक्तों को बांटे जाने वाले लड्डू के प्रसाद पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया है कि जगन सरकार में लड्डू बनाने के लिए जिस घी का इस्तेमाल किया गया, वह बाथरूम साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकलों से बना था. उन्होंने आरोप लगाया कि जगन मोहन की अगुवाई वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार के दौरान तिरुपति मंदिर के लड्डू बाथरूम क्लीनिंग के लिए यूज होने वाले केमिकल से बने घी से बनाए गए थे.

ये भी पढ़ें- तिरुपति बालाजी मंदिर में 2025 में बना लड्डुओं की बिक्री का रिकॉर्ड, हर घंटे बिके 15 हजार से अधिक लड्डू

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की पवित्रता को भंग किया

सीएम नायडू ने वाईएसआरसीपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रसाद में मिलावट करके श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की पवित्रता को भंग किया है. पांच साल तक उन्होंने केमिकल से बने घी से गोविंदा का प्रसाद बनाया. यह घी बाथरूम क्लीनर के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकलों से बना था. सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घी को लेकर ये दावा कुरनूल जिले के येम्मिगनूर में एक जनसभा के दौरान किया. इस कार्यक्रम में वह किसानों को 'आपकी जमीन- आपका अधिकार' पट्टादार पासबुक वितरित करने पहुंचे थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहले और अब के लड्डुओं में बहुत अंतर है

सीएम नायडू ने कहा कि पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी दावा का दावा है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और विशेष जांच दल ने उनको क्लीन चिट दे दी है, लेकिन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष रह चुके उनके चाचा वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने खुद प्रसाद में मिलावट की बात स्वीकार की है. जगन मोहन ने मिलावटी प्रसाद से टीटीडी को अपवित्र करने के बाद स्थिति को सुधारने की कोशिश की. प्रसाद में पहले और अब दिए जाने वाले लड्डू में बहुत बड़ा अंतर है. 

पिछले साल फरवरी में हुई थी चार लोगों की गिरफ्तारी

बता दें कि तिरुपति लड्डुओं में कथित मिलावट का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. इस सिलसिले में फरवरी 2025 में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था. इन लोगों में भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन शामिल थे. लड्डुओं के घी में पहले पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोप लगे थे. जिसके बाद  एसआईटी और सीबीआई मामले की जांच में शामिल हुई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Tirumala Tirupati Devasthanams

तिरुपति लड्डू को लेकर जगन सरकार पर गंभीर आरोप

बता दें कि आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर में आरोप लगाया था कि जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान तिरुपति में प्रसाद में मिलने वाले लड्डू तैयार करने के लिए पशु चर्बी वाला घी इस्तेमाल किया गया था. नायडू के इस बयान से बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था.

इनपुट- पीटीआई

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh, CM Chandrababu Naidu, Tirupati Laddu, Tirupati Laddu Controversy, Tirupati Laddu Prasadam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com