एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में महाराष्ट्र और बिहार सरकार आमने-सामने हैं. एक्टर की मौत के मामले में बिहार पुलिस की जांच की अगुवाई कर रहे पुलिस अधिकारी को क्वॉरंटाइन में रखने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस के अधिकारी को मुंबई में क्वारंटाइन किये जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी कार्रवाई से गलत संदेश जाता है. शीर्ष अदालत ने अभिनेता की मौत की अब तक की जांच पर मुंबई पुलिस से रिपोर्ट भी मांगी है.
सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, "बिहार पुलिस के अधिकारी को क्वॉरंटाइन करने का अच्छा संदेश नहीं गया है. मुंबई पुलिस की पेशेवर रूप से एक अच्छी छवि है." रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित की मांग करते हुए शीर्ष न्यायालय में याचिका दायर की है. एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर कथित तौर से सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शीर्ष न्यायालय ने कहा कि बिहार, महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और सुशांत सिंह राजपूत के पिता को रिया चक्रवर्ती की याचिका पर तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है. सभी पक्षों को तीन दिन में रिया की याचिका पर जवाब दाखिल करना है. याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड कलाकार थे उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत चौंकाने वाली है. इसकी जांच होनी चाहिए. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है.
महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच का विरोध करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस जांच में सक्षम है. विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि पूरे बॉलीवुड से पूछताछ हो रही है लेकिन जिस शख्स ने सुशांत की बॉडी नीचे उतारी. उसे कैसे हैदराबाद जाने दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं