विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2020

देश में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई

जस्टिस आरएफ नरीमन ने कहा कि हर बीतते दिन के साथ कोविड-19 की स्थिति बेहतर नहीं हो रही है बल्कि यह बदतर ही हो रही है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के व्यापारी जगजीत सिंह चहल की पैरोल से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्‍पणी की. 

देश में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हर बीतते दिन के साथ कोविड-19 की स्थिति बेहतर हो रही है
नई दिल्‍ली:

Coronavirus Pandemic: कोरोना वायरस की महामारी के कारण देश में बिगड़ती स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme  Court) ने चिंता जताई है. गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के केस (Covid-19 Cases) बढ़कर तीन लाख 43 हजार के पार पहुंच गए हैं. जस्टिस आरएफ नरीमन ने कहा कि हर बीतते दिन के साथ कोविड-19 की स्थिति बेहतर नहीं हो रही है बल्कि यह बदतर ही हो रही है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के व्यापारी जगजीत सिंह चहल की पैरोल से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्‍पणी की. 

शीर्ष अदालत ने कहा कि जब वह पैरोल पर बाहर आ सकता है तो किसी को भीड़भाड़ वाली जेल में वापस भेजने का कोई मतलब नहीं है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चहल को दिया पैरोल पर रिहा करने का फैसला किया. चहल को HC में अपील की पेंडेंसी तक पैरोल दी गई है. गौरतलब है कि जगदीश भोला ड्रग्स मामले में जगजीत सिंह चहल आरोपी है.

गौरतलब है कि देश और दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में करीब 10,500 से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3.43 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 9,900 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,667 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की जान गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 1,80,013 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 52.46 प्रतिशत पर पहुंच गया है. दुनियाभर में इस समय 80 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हैं.

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोरोना योद्धा के लिए अलग फंड हो​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suprema Court, Coronavirus Cases, COVID-19 Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com