पेगासस मुद्दे (Pegasus Scandal) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो काम के हिसाब से अगले हफ्ते केस को लिस्ट कर सकता है. सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने पेगासस मामले को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के संज्ञान में रखा. सिब्बल ने वरिष्ठ पत्रकार एन राम की याचिका को CJI के समक्ष मेंशन किया और जल्द सुनवाई की मांग की. इस पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि वो अगले हफ्ते मामले की सुनवाई करेंगे लेकिन वर्क लोड भी देखना होगा.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
शीर्ष अदालत में एक और याचिका दाखिल की गई है. 'द हिंदू' के पूर्व मुख्य संपादक एन राम और संस्थापक एशियानेट, शशि कुमार (निदेशक एसीजे) ने यह याचिका दाखिल की है, इसमें सुप्रीम कोर्ट से पेगासस स्पाइवेयर पर अदालत की निगरानी में सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा या सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में जांच की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर ये तीसरी याचिका है. गौरतलब है कि पेगासस मामले को लेकर संसद के मॉनसून सत्र में भी विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है.संसद सत्र को शुरू हुए सात से अधिक दिन हो चुके हैं लेकिन ज्यादा समय विपक्षी सांसदों के हंगामे और विरोध की ही भेंट चढ़ा है.
'यह बच्चों के कल्याण का मामला' : कोविड में अनाथबच्चों के मामले में बंगाल सरकार को SC की चेतावनी
गौरतलब है कि एक वैश्विक मीडिया संघ ने कुछ दिन पहले खबर दी थी कि पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल मंत्रियों, नेताओं, सरकारी अधिकारियों और पत्रकारों समेत करीब 300 भारतीयों की निगरानी करने के लिए किया गया. इससे देश में एक बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. हालांकि, सरकार ने खास लोगों पर किसी भी तरह की निगरानी के आरोप को खारिज कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं