यह ख़बर 02 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सुखराम के बेटे अनिल हिमाचल मंत्रिमंडल में शामिल

खास बातें

  • हिमाचल प्रदेश की दो महीने पुरानी कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में शनिवार को विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार के अंतर्गत सुखराम शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को शामिल किया गया।
शिमला:

हिमाचल प्रदेश की दो महीने पुरानी कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में शनिवार को विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार के अंतर्गत सुखराम शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को शामिल किया गया।

अनिल शर्मा इससे पहले 1993 तथा 1997 में भी राज्य में मंत्री पद संभाल चुके हैं। शर्मा के शामिल होने से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मंत्रिमंडल की संख्या 10 से बढ़कर 11 हो गई।

इससे पहले तीन बार विधायक तथा राज्यसभा सदस्य रह चुके शर्मा इस समय मंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

इस मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद मंत्रिमंडल में अभी भी एक पद रिक्त है। मुख्यमंत्री सिंह ने कहा है कि अगला मंत्रिमंडल विस्तार राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बाद किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 12 मार्च से शुरू हो रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अगले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत मुख्यमंत्री चार से पांच विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव के रूप में शामिल करना चाहते हैं।