- वित्त मंत्री ने पेश किया आम बजट
- विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा
- कृषि कानून निरस्त करने की मांग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 2021-22 का आम बजट (Union Budget 2021) आज (सोमवार) संसद में पेश किया. उन्होंने तीसरी बार बजट पेश किया. करीब पौने दो घंटे चले भाषण में वित्त मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि समेत कई क्षेत्रों के लिए अहम घोषणाएं कीं. 11 बजे जब लोकसभा शुरू हुई, तब शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सांसद सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर और हनुमान बेनीवाल ने किसानों के मुद्दे पर नारे लगाए. उन्होंने सरकार से मांग की कि वे नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लें.
विपक्षी नेताओं ने वेल में आकर थोड़ी देर हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर लिया. 11:55 बजे जब वित्त मंत्री ने अपने भाषण में किसानों की बात की तो अन्य विपक्षी नेताओं ने भी हंगामा किया. बीते शुक्रवार से शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन भी विपक्षी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में जमकर हंगामा किया था. वे लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानूनों को वापस लेने की मांग करते रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आम बजट 2021: मोबाइल, ऑटो पार्ट्स और सिल्क उत्पाद होंगे महंगे, सोने-चांदी की कीमत में आएगी कमी
बताते चलें कि पंजाब समेत कई राज्यों के किसान इन कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर दो महीने से ज्यादा वक्त से धरना दे रहे हैं. तमाम किसान संगठन इन कानूनों के खिलाफ हैं. गणतंत्र दिवस पर किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली बुलाई थी. इस रैली में हिंसा होने के बाद दिल्ली पुलिस ने धरनास्थल पर सख्ती बढ़ा दी है. किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) की भावुक अपील के बाद किसानों के गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने का सिलसिला जारी है.
बजट से 'नौकरीपेशा वालों को मायूसी', इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
वहीं आम बजट की बात करें तो वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा, 'यह बजट ऐसी परिस्थितियों में तैयार किया गया है, जो पूर्व में कभी नहीं थी. 2020 में हमने COVID-19 के साथ क्या-क्या सहन किया, उसका कोई उदाहरण नहीं है. आज भारत के पास दो वैक्सीन उपलब्ध हैं. जल्द ही दो नई वैक्सीन आने वाली हैं. हमने कोरोना के खिलाफ स्वयं के नागरिकों को चिकित्सा की दृष्टि से सुरक्षित करना शुरू किया है. 100 या उससे अधिक देशों के लोगों को भी इसकी सुरक्षा मुहैया कराई है.'
VIDEO: वित्त मंत्री ने जैसे ही पढ़ना शुरू किया बजट भाषण, हंगामा करने लगा विपक्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं