विज्ञापन

उधर INDIA गठबंधन का मार्च, इधर बीजेपी के कांग्रेस पर 5 चार्ज

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आप जिन 13 करोड़ वोटरों के नाम हटने की बात कर रहे हैं. उनमें से 2.8 करोड़ मृतक हैं. 6.3 करोड़ स्थानांतरित हैं. 1 करोड़ लोग डुप्लिकेट वोटर हैं. इसके अतिरिक्त 3 करोड़ लोग उपलब्ध नहीं हैं.

  • INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकरआयोग तक मार्च कर रहा है
  • भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को कामचोर बताया और कहा कि वे चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं रहते हैं
  • अमित शाह ने बंगाल में 25 दिन रहने का दावा किया जबकि राहुल गांधी चुनाव प्रचार में कम समय देते हैं
नई दिल्ली:

विपक्षी INDIA गठबंधन चुनाव आयोग तक मार्च कर रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दलों के नेता साथ आए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दल हमलावर हैं और वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं. इस बीच भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा की ओर से सुधांशु त्रिवेदी ने मोर्चा संभाला है और उन्होंने राहुल गांधी को कामचोर बता दिया. उन्होंने कहा कि प किसी राज्य के चुनाव प्रचार में एक सप्ताह भी कैंपेन नहीं करते. होम मिनिस्टर अमित शाह ने कहा था कि मैं बंगाल में 25 दिन रहूंगा. लेकिन राहुल गांधी के साथ ऐसा नहीं है. कांग्रेस ऐसा चुनाव बताए, जहां राहुल गांधी ने एक सप्ताह भी बताया हो. सच यह है कि ये कामचोर हैं और आज कामचोर शोर मचा रहा है.

मीडिया से बात करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कुल 5 आरोप कांग्रेस पर लगाए. सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए राहुल गांधी को कुंठाधिपति और ईर्ष्याधिपति तक कहा. उन्होंने कहा कि कई बार राहुल गांधी और सुधांशु त्रिवेदी जैसे नेताओं ने डुप्लिकेट वोटर वाली बात कही थी. अब वह बताए कि ये लोग तब सही बोल रहे थे या आज सही हैं. तब उनका कहना था कि डुप्लिकेट वोटर हटाए जाएं. अब जब ऐसा हो रहा है, तब भी उन्हें परेशानी है.

उन्होंने इस दौरान 5 सवाल भी पूछे.

पहला, आप जिन 13 करोड़ वोटरों के नाम हटने की बात कर रहे हैं. उनमें से 2.8 करोड़ मृतक हैं. 6.3 करोड़ स्थानांतरित हैं. 1 करोड़ लोग डुप्लिकेट वोटर हैं. इसके अतिरिक्त 3 करोड़ लोग उपलब्ध नहीं हैं. अब सवाल है कि जब 13 करोड़ लोगों की बात ये लोग कर रहे हैं तो फिर मृतक और डुप्लिकेट को क्यों जोड़ना चाहते हैं. 

दूसरा, आज तक कांग्रेस ने देश की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाया है. भारत की नौसेना, वायुसेना से लेकर एलआईसी, एचएएल समेत किस चीज को कांग्रेस ने छोड़ा है. इस पर तो क्विज ही करा लेना चाहिए कि कांग्रेस ने अब तक कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने तो अमेरिका में जाकर भारत में दखल की अपील कर दी थी. उसी अमेरिका ने कहा कि भारत में चुनाव बहुत अच्छे से होता है और दुनिया को सीखना चाहिए.

तीसरा, यह कोई पहली बार किसी चीज की जांच नहीं हो रही है. हमारी सरकार बनने के बाद राशन कार्डों की जांच हुई और 5 करोड़ गलत थे. इसके अलावा मनरेगा के कार्ड भी जब चेक हुए तो 4 करोड़ अवैध पाए गए. ऐसे लोगों के नाम थे, जो मनरेगा की मजदूरी तो खा रहे थे, लेकिन कहां थे पता ही नहीं. आज ऐसे ही लोग वोटरों के अधिकार खाना चाहते हैं. हमारा साफ सवाल है कि कांग्रेस बिना जांच के मरे हुए लोगों, शिफ्ट हुए लोगों और गैरहाजिर लोगों को वोट का अधिकार देकर वह किसे फायदा पहुंचाना चाहती हैं.

चौथा, कांग्रेस बताए कि 2003 से पहले वह कितने राज्यों में सत्ता में थी. राहुल गांधी के पदार्पण का कांग्रेस पर कहर बरपा है. वह पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात, ओडिशा जैसे राज्यों से गायब है. यहां 10 लोकसभा सीट जीतना भी कांग्रेस के लिए मुश्किल है. इन राज्यों से कांग्रेस तब से बाहर है, जब भाजपा सत्ता में ही नहीं थी. 

पांचवां, राहुल गांधी ने आखिर कितने राज्यों में पार्टी के लिए डेरा डालकर प्रचार किए. 2004 से आज तक कांग्रेस ऐसा चुनाव बताए, जिसमें राहुल गांधी ने कैंप करके कैंपेन किया हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sudhanshu Trivedi, Sudhanshu Trivedi BJP, Sudhanshu Trivedi In Rajya Sabha, Sudhanshu Trivedi News, Sudhanshu Trivedi Speech
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com