विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2025

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तीन की मौत, मची भारी तबाही

प्रशासन की तरफ से तैनात टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकल रही हैं. मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है. सड़कों पर पानी भर गया है. यहां तक की कई घर जमींदोज हो गए है.

जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है. 
जम्मू:

जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक गांव में रविवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई. जिसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. भारी बारिश से इलाके में तबाही मच गई और तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि इलाके में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है. प्रशासन की तरफ से तैनात टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकल रही हैं. जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है. सड़कों पर पानी भर गया है. यहां तक की कई घर जमींदोज हो गए है.
 

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिनके कारण यातायात को रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने और लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाया.

उन्होंने बताया कि एक जलाशय के उफान पर होने के कारण कई वाहन बह गए. यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नाशरी और बनिहाल के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर बारिश जारी है और लोगों को मौसम में सुधार होने तथा सड़क साफ होने तक मुख्य सड़क पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flood Caused By Cloudburst In Ramban, Jammu And Kashmir, Wreaked Havoc, Ramban Cloudburst
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com