विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2024

हैदराबाद में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. माधापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का मूल निवासी है.

हैदराबाद में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
हैदराबाद:

हैदराबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने वाले एक निजी आवासीय कोचिंग संस्थान में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संस्थान में कोचिंग कर रहे छात्र को अन्य छात्रों ने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका पाया और इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी.

छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. माधापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का मूल निवासी है.

उन्होंने छात्र के दोस्तों और कॉलेज प्रबंधन से बातचीत के आधार पर की गई प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि छात्र हाल ही में आईआईटी- संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में बैठा था. जब उसने उत्तर कुंजी के आधार पर अपने अंक जोड़े तो महसूस किया कि उसके खराब अंक आएंगे और इस बात से वह परेशान हो गया. पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:- 
''ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे'' : लोकसभा में PM मोदी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Hyderabad Student Commits Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com