स्टॉक ब्रोकर प्रदीप भावनानी ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया.
- स्टॉक ब्रोकर प्रदीप भावनानी ने दिए पांच करोड़ रुपये
- जापान की भी मदद की थी प्रदीप भावनानी ने
- भावनानी ने कहा- मानवता का कोई धर्म नहीं होता
नई दिल्ली:
NDTV और टाटा स्काई की मुहिम #IndiaForKerala से जुड़कर स्टॉक ब्रोकर और उद्योगपति प्रदीप भावनानी ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया. उन्होंने कहा कि पांच करोड़ मैंने जापान के लिए भी दिया था. जापान के प्रधानमंत्री ने मुझे इसके लिए फोन कर थैंक्स बोला. उन्होंने कहा कि मानवता का कोई धर्म नहीं होता है. हमें इस समय यह देखना है कि केरल को मदद कैसे करें. हमें यह नहीं देखना की यूएई से सहायता मिली, ओमान से सहायता मिली. उसका नेगेटिव वर्जन हो. सरकार को 2 हजार 600 करोड़ जो केरल को जरूरत है उसे देना चाहिए. केरल के पुनर्निर्माण के लिए वहां टोटल 20 हजार से 30 हजार करोड़ की जरूरत है. यह छोटा उमाउंट नहीं है.
यह भी पढ़ें : हमें सिर्फ फंड से ही नहीं बल्कि हर तरह से केरल के लोगों की मदद करनी चाहिए : जावेद अख्तर
स्टॉक ब्रोकर प्रदीप भावनानी ने 5 करोड़ रुपये की मदद की.
प्रदीप भावनानी ने कहा कि हमें सिर्फ इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि केरल की मदद कैसे की जाए. इस समय मेरा ध्यान सिर्फ एक ही चीज पर है कि मैं केरल को कितनी मदद कर सकूं और कैसे करूं.
प्रदीप भावनानी ने 5 करोड़ रुपये का चेक दिया.
यह भी पढ़ें : केरल की जनता अलग नहीं, हम उसे पूरा सहयोग कर रहे हैं, करेंगे : नितिन गडकरी
'जितना भी हो सके मदद करें'
इससे पहले अभिनेता जिमी शेरगिल ने कहा कि सबसे ज्यादा फोकस हमारा इसी बात पर होना चाहिए कि सभी लोगों को आगे आकर जितना भी हो सके केरल के लोगों की मदद करनी चाहिए.
बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल.
यह भी पढ़ें : केरल के वित्त मंत्री बोले- केरल की मदद के लिए सभी का साथ आना सराहनीय, अभी काफी कुछ करना बाकी है
केरल में लोगों को हर छोटी चीज की जरूरत: राणा दग्गुबाती
फिल्म अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा कि केरल में बाढ़ की वजह से जो कुछ हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. हमनें इस तबाही के तुरंत बाद ही लोगों की मदद करने की हर संभव कोशिश की. उन्होंने कहा कि अभी भी केरल में लोगों को छोटी से छोटी चीजों की जरूरत है. इसके लिए पूरे देश को एक साथ आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वहां लोगों को मेडिकल की सुविधा बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने की जरूत है. पानी के उतरने के बाद कई तरह की बीमारियों के सामने आने का खतरा है.
मनीषा कोईराला, जावेद अख्तर और राणा दग्गुबाती.
केरल का दुख हम सभी का दुख है : रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा कि हम सभी को एक साथ आकर केरल की मदद करनी चाहिए. व्यक्तिगत स्तर पर भी मदद केरल के लोगों के काफी मददगार साबित हो रही है. हमें और आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों से निकलकर केरल में मदद पहुंचा रहे हैं जो सराहनीय है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी.
पूरा देश केरल के साथ खड़ा : नितिन गडकरी
वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पूरा देश केरल की जनता के साथ कंधे से कंधा जोड़े खड़ा है. हमने फैसला किया है कि जो हाईवे डैमेज हुआ है वह जल्द से जल्द रिपेयर हो, क्योंकि रोड अच्छे हो जाएंगे तो राहत बचाव कार्य में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर सामाजिक संगठनों की तरफ से भी मदद मिल रही है. यह संकल्प बड़ा है. केरल की जनता अलग नहीं है. हम केरल को पूरा सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने एक फैसला किया है कि जहां ज्यादा बारिश होती है वहां सेमेंट-कंक्रीट रोड का निर्माण करेंगे, ताकि नुकसान कम से कम हो.
VIDEO : प्रदीप भावनानी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 5 करोड़ रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pradeep Bhavnani, IndiaForKerala, Kerala Flood