विज्ञापन

अदीना मस्जिद के पास हो रही शिवलिंग की स्थापना, ASI ने घोषित किया है धरोहर; पूरे इलाके में फोर्स तैनात

अदीना मस्जिद से 50 मीटर दूरी पर स्थित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की जा रही है.

अदीना मस्जिद के पास हो रही शिवलिंग की स्थापना, ASI ने घोषित किया है धरोहर; पूरे इलाके में फोर्स तैनात
  • पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अदीना मस्जिद के पास आदिनाथ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की जा रही है
  • हिंदू संगठनों का दावा है कि अदीना मस्जिद कभी आदिनाथ मंदिर था और यह मामला अदालत में विचाराधीन है
  • 1958 से अदीना मस्जिद को एएसआई ने धरोहर घोषित किया है, लेकिन विवादास्पद इतिहास पर मतभेद हैं
मालदा:

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अदीना मस्जिद से 50 मीटर की दूरी पर आदिनाथ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की जा रही है. राज्य में यह मामला गरमाया हुआ है क्योंकि अदीना मस्जिद के पूर्व में मंदिर होने का दावा किया गया है और यह मामला फिलहाल अदालत में भी पहुंच चुका है.  मालदा के भाजपा नेता और आदिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी के द्वारा यह पूजा आज कराई जा रही है. उनका मानना है कि अदीना मस्जिद कभी आदिनाथ मंदिर था. मस्जिद से सिर्फ़ 50 मीटर की दूरी पर आज तारकेश्वर से 3.6 फीट लंबा और 1.5  टन वजनी शिवलिंग की स्थापना की जा रही है. आज यहां पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी कराया जा रहा है.

अदीना मस्जिद के बाहर के पूरे इलाके को हिंदू संगठनों ने सजा दिया है और शिवलिंग की स्थापना के लिए बड़ा आयोजन किया जा रहा है. फिलहाल मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है. 1958 से इस मस्जिद को ASI ने धरोहर घोषित कर रखा है. लेकिन हिंदू संगठनों का मानना है कि यह हमारा आदिनाथ मंदिर हैं. उन्होंने बताया कि अगर यह मस्जिद है तो उसके अंदर हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां कैसे हैं?  लेफ्ट की सरकार के वक्त इस मस्जिद के तहखाने में मूर्तियों को छिपाया गया था, लेकिन अब सब सच्चाई सामने आएगी.

मंदिर में शिवलिंग की स्थापना का कार्य प्रारंभ

मंदिर में शिवलिंग की स्थापना का कार्य प्रारंभ

पुजारी ने कहा कि हमारे नेता शामिक भट्टाचार्य ने भी संसद में इसका मामला उठाया है. जो इतिहासकार कहते हैं कि सिकंदर शाह ने इसे 1363 के आसपास बनाया था, वे गलत हैं. यह मंदिर है और इसका इतिहास बहुत पुराना हैं. मेरा मनना है कि सिकंदर शाह भी हिंदू हो गया और यह जगह पांडुआ जो जगह है वह मंदिर नगरी है. 

पुजारी बोले- हमें कोर्ट से न्याय मिलने का भरोसा है

मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा कि अब हम उसको लेकर कोर्ट में भी याचिका डाल चुके हैं. इन्हें कोर्ट पर भरोसा है कि कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा और हम कुछ दिनों में अंदर पूजा कर सकेंगे. उन्होंने कहा है कि हमें बीजेपी सरकार पर भरोसा है. उनका कहना है कि सरकार हमारे साथ है. हम जो कुछ भी करेंगे, वह कानून के अंदर रह कर ही होगा. पुजारी ने यह दावा भी किया कि हमें प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adina Masjid, Adina Mosque, Adina Mosque Dispute, Adina Mosque Or Adinath Temple, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com