विज्ञापन

सियासत करना गलत... आजम की जौहर यूनिवर्सिटी गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी

मौलाना मदनी ने कहा कि आप नफरत की आग को नफरत से नहीं मिटा सकते. नफरत की आग बुझाने के लिए प्यार और मोहब्बत का पानी बखेरना जरूरी है.

सियासत करना गलत... आजम की जौहर यूनिवर्सिटी गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
मौलाना अरशद मदनी ने जौहर यूनिवर्सिटी गिराए जाने पर साधा निशाना (स्क्रीन शॉट)
  • मौलाना अरशद मदनी ने जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने की सरकार की कार्रवाई को गलत और अनुचित बताया
  • उन्होंने कहा कि नफरत की आग बुझाने के लिए समाज में प्रेम और एकता का माहौल जरूरी है
  • मदनी ने मदरसों की शिक्षा को सही ढंग से दिखाने और धर्म के बारे में गलतफहमियां दूर करने पर जोर दिया
लखनऊ:

जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना सय्यद अरशद मदनी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को गिराए जाने को लेकर सरकार पर तंज कसा. उन्होंने लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश में आग बरस रही है. नफरत की आग लगाकर इस पर सियासत करना गलत है. हम इस मुल्क के लिए आजादी की लड़ाई लड़े. मुल्क के अंदर मुखालिफत बहुत पहले से ही चल रही थी. वे कहते हैं कि ओम नमः शिवाय ॐ सबसे बड़ा है, वही हम कहते हैं अल्लाह हुआकबार यानी अल्लाह सबसे बड़ा है. रामपुर में जिस तरह यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई हो रही है उसपर सियासत हो रही है, जिसके नाम पर यह यूनिवर्सिटी है वो जिंदा रहना चाहिए.

जौहर यूनिवर्सिटी को गिराना गलत

उन्होंने कहा कि सरकार अगर कहती है कि जौहर यूनिवर्सिटी को गिरा देना चाहिए तो यह गलत है. यूनिवर्सिटी में अगर कुछ गलत है तो जुर्माना जमा कराया जाए न कि उसको गिराया जाएं. इस देश में आज फिरका परस्त का काम किया जा रहा है. वन नेशन वन इलेक्शन भी एक सियासत है. ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट आपसी बातचीत से इस मसले को करने की बात कही, लेकिन इस फैसले का निस्तारण अदालत को करना चाहिए.

नफरत की आग पर अपनेपन का पानी डालें

मौलाना मदनी ने कहा कि आप नफरत की आग को नफरत से नहीं मिटा सकते. नफरत की आग बुझाने के लिए प्यार और मोहब्बत का पानी बखेरना जरूरी है. इसलिए मैं तमाम मुसलमानों, तमाम हिंदुओं, तमाम सिख और ईसाई, तमाम बु्धिस्ट और हिंदुस्तान के हर शख्स से कहना चाहते हैं कि एक दूसरे के साथ प्यार, मोहब्बत का बर्ताव करें खास तौर पर मुसलमान के साथ, जो यहां बड़ी संख्या में हैं. 

मदरसों की शिक्षा दिखाकर भ्रम दूर करें

उन्होंने मदरसा चलाने वालों से कहा कि अपने आस-पास के लोगों को अपने मदरसों में बुलाएं और उनको दिखाएं कि आप वहां क्या पढ़ते हैं, कुरान क्या कहती है.  बहुत से लोग यह नहीं जानते. आपके धर्म के बारे में उन तक जो बातें पहुंची हैं, उनमें से ज्यादातर गलत हैं.

पड़ोसियों की मदद करनी चाहिए

मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि चाहे हमारे गांव हों, शहर हों, बाज़ार हों या खेत-खलिहान, हमें अपने पड़ोसियों की मदद करनी चाहिए, उनके प्रति प्यार और अपनापन दिखाना चाहिए और दुख-मुश्किल के समय उनके साथ खड़ा होना चाहिए. अगर कोई आपसे कड़वी बात भी कहे, तो उसे विनम्रता से सुनें. प्यार और हमदर्दी का यही मतलब है.

ये भी पढ़ें-आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों का क्या होगा? अब कहां से होगी आगे की पढ़ाई  https://ndtv.in/education/azam-khan-jauhar-university-students-where-pursue-further-studies-up-rampur-11787540


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maulana Arshad Madani, Azam Khan, Jauhar University Azam Khan, Madarsa, One Nation One Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com