विज्ञापन

राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, पढ़ाई की कोई अनिवार्यता नहीं, 15 अगस्त से आवेदन

राजस्थान सरकार ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 28 सितंबर 2026 तक चलेगी.

राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, पढ़ाई की कोई अनिवार्यता नहीं, 15 अगस्त से आवेदन
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: 24,752 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन.

Job Alert 2026 : राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. यह भर्ती ‘राजस्थान कॉन्ट्रैक्टुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022' के संशोधित प्रावधानों के तहत की जाएगी. विभाग का कहना है कि इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती देना और नगरीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके लिए कब से आवेदन शुरू हो रहे हैं, आवेदन फीस क्या होगी और सैलरी कितनी मिलेगी.

15 अगस्त से आवेदन शुरू

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और 28 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे. अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से स्वयं या ई-मित्र और जन सुविधा केंद्रों के जरिए आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन फीस क्या होगी

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एकबारीय पंजीयन (OTR) शुल्क 600 रुपये और आरक्षित वर्ग व दिव्यांगजन के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

नहीं चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

भर्ती के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं रखी गई है, लेकिन अभ्यर्थी के पास राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी होगा.

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को श्रम विभाग की अधिसूचना के अनुसार 7,410 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.

कैसे होगा सिलेक्शन

चयन पूरी तरह सॉफ्टवेयर आधारित लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा. स्थानीय निकाय में कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकेगा. एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और निकायवार रिक्तियों का विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनाई गई हाई पावर्ड टास्क फोर्स में और कौन-कौन? देख लीजिए पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com