कनाडा सरकार एक ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम बनाने जा रही है, जिससे 10,000 अमेरिकी एच-1बी वीसा धारकों को कनाडा आकर काम करने की अनुमति मिल सकेगी. यह घोषणा मंगलवार को कनाडा के आव्रजन मंत्री (इमिग्रेशन मिनिस्टर) शॉन फ्रेज़र ने की. आधिकारिक विज्ञप्ति में कनाडा के आव्रजन, शरणार्थी और नागरिकता मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत एच-1बी वीसा धारकों के परिवार के सदस्यों को भी अध्ययन या वर्क परमिट प्रदान किया जाएगा.
विज्ञप्ति में कहा गया, "हाई-टेक क्षेत्रों में हज़ारों कर्मी ऐसी कंपनियों में काम कर रहे हैं, जिनका कनाडा और अमेरिका दोनों में काफी काम होता है, और अमेरिका में काम करने वाले लोग अक्सर एच-1बी विशेष व्यवसाय वीसा रखते हैं... 16 जुलाई, 2023 तक अमेरिका में मौजूद एच-1बी विशेष व्यवसाय वीसा धारक, और उनके साथ रह रहे परिवार के करीबी सदस्य कनाडा आने के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे..."
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जिन आवेदकों को मंज़ूरी मिल जाएगी, उन्हें नए फैसले के तहत तीन साल तक की अवधि का ओपन वर्क परमिट दिया जाएगा.
विज्ञप्ति में कहा गया है, "वे कनाडा में कहीं भी लगभग किसी भी नियोक्ता के लिए काम करने में सक्षम होंगे... उनके पति या पत्नी और आश्रित भी आवश्यकतानुसार कार्य या अध्ययन परमिट के साथ अस्थायी आवास वीसा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे..."
कनाडा स्थित CBC न्यूज़ के अनुसार, शॉन फ्रेज़र ने कहा कि सरकार इस साल के अंत तक दुनिया के कुछ सबसे प्रतिभाशाली लोगों के लिए आव्रजन स्ट्रीम विकसित करेगी, जो टेक कंपनियों के लिए काम करने के लिए कनाडा आ सकेंगे, चाहे उनके पास पहले से नौकरी हो या न हो.
हालांकि शॉन फ्रेज़र ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन इसका पात्र होगा या कितने लोगों को स्ट्रीम में प्रवेश दिया जाएगा.
एच-1बी वीसा विदेशी नागरिकों को प्रौद्योगिकी क्षेत्र सहित कुछ विशेष व्यवसायों में अस्थायी रूप से अमेरिका में काम करने की अनुमति देता है. महामारी के दौरान टेक कंपनियों ने जमकर भर्तियां की थीं, लेकिन उसके बाद से बड़ी तादाद में लोगों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया. इससे बहुत से एच-1बी वीसा धारकों नई नौकरियां तलाश करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं