Viral Video: इंडियन यूट्यूबर कपल रुमान और तरुण ने कनाडा के टोरंटो में रहने का अपना एक्सपीरियंस हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए शेयर किया है, जिसे अब तक 24 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में वे अमीरों के घर के बाहर रखीं उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें कोई भी फ्री में ले जाकर यूज कर सकता है. उसके इस्तेमाल के लिए ना तो किसी की परमिशन लेनी होती है, ना ही किसी को इन्फोर्म करना होता है. कपल का कहना है कि उन्होंने खुद नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ कनाडा में देखने को मिलेगा.
विंडो एसी से लेकर बारबेक्यू तक
वीडियो की शुरुआत में रुमान घर के बाहर रखा सामान दिखाते हुए कहती हैं, 'दोस्तों ये सोफा एक घर के बाहर रखा हुआ है, और हम इसे बिना किसी को बताए फ्री में लेकर जा सकते हैं. इसके बाद वे एक-एक करके बाकी घरों के बाहर रखे काउच, टीवी, मिरर, प्रिंटर, सोफा, शूज एंड क्लॉथ स्टैंड, कॉफी टेबल, अलमारी, बारबेक्यू, विंडो एसी, कारपेट, कुर्सियां, गद्दा, कमर्शियल हैवी ड्यूटी वॉशर, बच्चों के खिलौने आदि को दिखाते हैं. कपल का कहना है कि इनमें से ज्यादातर सामान बहुत अच्छी कंडीशन में है और आसान से काफी समय यूज किया जा सकता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
संडे को एकदम रिलेक्स रहते हैं लोग
रुमाना ने एक दूसरे वीडियो में बताया, 'कनाडा में घर खुद का हो, या रेंट का, तीन चीजें जरूरी मिलती हैं. पहली- फ्रीज, दूसरी- ओवन और तीसरी डिश वॉशर. यहां ठंड से बचने के लिए घरों पर तीन लेकर की खिड़कियां लगवानी पड़ती हैं. बात-बात पर फाइन लग जाता है. घर के बाहर गार्डन की घास लंबी हो गई, उस पर भी जुर्माना भरना पड़ता है. एक चीज बहुत अच्छी है कि यहां संडे को लोग एकदम रिलेक्स रहते हैं और परिवार के साथ पास के किसी गार्डन में बैठकर समय बिताना पसंद करते हैं.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
'किसी का कचरा किसी का सपना है'
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो देखकर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग उन गाड़ियों को ले जाने के बारे में पूछ रहे हैं जो घर के बाहर पार्क हैं, जबकि कुछ इस सामान को घर लाकर ऐसे दिखाने का आइडिया दे रहे हैं जैसे उन्होंने बहुत शॉपिंग की हो.'
एक यूजर ने पूछा, 'ये कार भी तो बाहर खड़ी हैं. क्या इन्हें भी फ्री में ले जा सकते हैं?'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंडिया में तो OLX पर डाल देते हैं.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं तो सारा सामान घर लाकर फिर वीडियो बनाता कि देखो आज खूब शॉपिंग की.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'क्या वहां से फ्री में उठाकर बेच सकते हैं?'
पांचवे यूजर ने लिखा, 'किसी का कचरा किसी का सपना होता है.'
छठे यूजर ने लिखा, 'भाई तू इंपोर्ट कर मुझे वहां से ये सब उठाकर. प्रॉफिट मार्जिन आधा आधा.'
यह भी पढ़ें:- टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे स्पेनिश रिपोर्टर से टकराई तूफानी लहर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
यह भी पढ़ें:- 7 रुपये के लॉटरी टिकट से करोड़पति बना पंजाब का मजदूर परिवार, पत्नी के एक फैसले से रातोंरात चमकी किस्मत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं