विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2021

कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ने जा रहे हैं सोनू सूद? दिया ये जवाब

एक बार फिर सोनू सूद की चुनाव में एंट्री की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है. एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस सोनू सूद को 2022 चुनाव में मेयर उम्मीदवार के तौर पर उतारने पर विचार कर रही है.

कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ने जा रहे हैं सोनू सूद? दिया ये जवाब
कोरोना काल से अब तक कई जरुरतमंदों तक सोनू सूद ने पहुंचाई मदद (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मुश्किल दौर में अब तक हजारों लोगों की मदद करके बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) काफी लोगों का दिल जीत चुके हैं. प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर जरूरी दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर या अस्पतालों में बेड का इंतजाम करने की बात हो, हर चीज में सोनू सूद और उनकी टीम ने बढ़ चढ़कर काम किया. कोरोना संकट के दौर में वह जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे. हालांकि, उनके कई आलोचकों ने उनकी इस मानवीय पहल को राजनीति (Politics) में एंट्री से जोड़ने का प्रयास. कई बार उनके राजनीति में जाने की खबरें भी आईं. हालांकि, अभिनेता ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है.   

एक बार फिर सोनू सूद की चुनाव में एंट्री की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है. एक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस सोनू सूद को महाराष्ट्र में 2022 चुनाव में मेयर उम्मीदवार के तौर पर उतारने पर विचार कर रही है. सोनू सूद ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, "ये सच नहीं है. मैं बतौर आम आदमी की खुश हूं." 

इससे पहले, राजनीति में आने की अटकलों पर सोनू सूद ने पिछले साल एनडीटीवी से बातचीत में कहा था कि "जो आप राजनीति में रहकर नहीं कर पाते हैं, वो चीजें राजनीति से अलग रहकर कर सकते हैं. अगर मैं किसी पार्टी से जुड़ा होता तो क्या मैं इतने लोगों की मदद कर सकता था. अभी मेरी राजनीति में कोई रूचि नहीं है. आगे का जो लिखा होगा, उसी हिसाब से पहुंच जाऊंगा."

वीडियो: राजनीति में आने की अटकलों पर सोनू सूद ने दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Congress, Mayor Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com