विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2020

कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी, ब्रिटिश टाइम की तरह हैं देश के मौजूदा हालात

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक बार फिर देश को तानाशाही ताकतों से बचाएं और उनसे लोहा लें. यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है.’’

कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी, ब्रिटिश टाइम की तरह हैं देश के मौजूदा हालात
पार्टी की ओर से जारी एक वीडियो में सोनिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस को हर मोर्चे पर मजबूत बनाने की जरूरत है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को दावा किया कि देश में वर्तमान परिस्थितियां आजादी के पहले की तरह हैं और ‘तानाशाही ताकतों' से देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा. पार्टी की ओर से जारी एक वीडियो में सोनिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस को हर मोर्चे पर मजबूत बनाने की जरूरत है. उन्होंने आजादी के आंदोलन और देश के विकास में कांग्रेस के योगदान का उल्लेख किया और यह दावा किया, ‘‘आज फिर से परिस्थितियां आजादी से पहले की तरह हैं. जनता के अधिकार कुचले जा रहे हैं. चारो तरफ तानाशाही का आलम है. लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है. बेरोजगारी चरम सीमा पर है. खेत-खलिहान पर हमला बोला जा रहा है. देश के अन्नदाता पर काले कानून थोपे जा रहे हैं.''

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी बोले- राष्ट्र हित की आवाज उठाने को पार्टी प्रतिबद्ध

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक बार फिर देश को तानाशाही ताकतों से बचाएं और उनसे लोहा लें. यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है.'' उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘जिस तिरंगे के नीचे हमने आजादी हासिल की थी, आज उसी तिरंगे के नीचे हमें एकजुट होना होगा. कांग्रेस को हर मोर्चे पर मजबूत बनाना होगा. यह तिरंगा कांग्रेस और देशवासियों के लिए जीने का हौसला है, लोगों की आशाओं का प्रतीक है और देश का गौरव है. हमें आम जन के दिलों को जीतना है.''

Video: राहुल गांधी के विदेश जाने पर उठे सवाल, बीजेपी ने साधा निशाना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Foundation Day, Sonia Gandhi, Modi Governement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com