विज्ञापन

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक बार फिर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चेस्ट की समस्या के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है.

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है. दो महीने पहले भी उन्हें अचानक इसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

क्यों कराया गया भर्ती

सोनिया गांधी को मंगलवार रात सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि चेस्ट की समस्या की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया है. डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. तबीयत बिगड़ने के बाद जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों उनके साथ थे. थोड़ी देर बाद राहुल गांधी वहां से चले गए, जबकि प्रियंका गांधी अभी भी अस्पताल में मौजूद हैं. डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी सेहत ठीक है.

जनवरी में भी हुई थीं भर्ती

सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है. हालांकि, वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती होती रहती हैं. लगभग दो महीने पहले भी जनवरी 2026 में वह 6 दिन तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं. डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें खांसी की पुरानी शिकायत है.

पिछली बार जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो डॉक्टरों ने बताया था कि चेस्ट इन्फेक्शन के कारण ब्रॉन्कियल अस्थमा की समस्या बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोनिया गांधी 6 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थीं और उन्हें 11 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Sonia Gandhi Admitted In Hospital, Sonia Gandhi Health, Sonia Gandhi News, Sonia Gandhi In Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com