विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में नया मोड़ आ गया है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की है. 

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर
जंतर-मंतर पर कम होने लगे छात्र.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की तस्वीर बदलती नजर आ रही है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि उ अब वे अपने घर लौट जाएं. पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करने की अपील करते हुए कहा कि जिन मेट्रो स्टेशनों को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था उन्हें भी धीरे-धीरे खोला जा रहा है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस्तीफे की घोषणा के बाद जंतर-मंतर से बड़ी संख्या में लोग वापस लौट चुके हैं और प्रदर्शन स्थल पर भीड़ पहले के मुकाबले कम हुई है. पुलिस लगातार छात्रों और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक घर जाने की अपील कर रही है.

तीन बड़े मेट्रो स्टेशन फिर से खुले

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बंद किए गए 18 स्टेशनों में से राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट दोबारा खोल दिए हैं. इसके बाद यात्रियों को राहत मिली है और सामान्य आवाजाही बहाल होने लगी है.

संविधान क्लब में बातचीत का नया दौर

वहीं दूसरी ओर हालांकि आंदोलन पूरी तरह खत्म होता नहीं दिख रहा. शुक्रवार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद CJP और सरकार के बीच बातचीत का नया दौर शुरू हो गया है. पहले CJP की ओर से आशुतोष रांका और सौरव दास संविधान क्लब पहुंचे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए.

संविधान क्लब में जारी इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं. माना जा रहा है कि आंदोलन से जुड़े शेष मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच चर्चा जारी है. ऐसे में एक तरफ पुलिस प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील कर रही है तो दूसरी तरफ समाधान तलाशने के लिए बातचीत का सिलसिला अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ें-

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद क्या खत्म होगा आंदोलन? CJP ने डिमांड लिस्ट अपडेट की, कहा-3 मांगें बाकी

धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को भेजा इस्तीफा, CJP ने जंतर-मंतर पर मनाया जश्न

झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Pradhan Resignation, CJP, Jantar Mantar Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com