पश्चिमी दिल्ली की हरी नगर विधानसभा सीट पर चुनावी हलचल तेज हो गई है. वर्तमान विधायक और राजकुमारी ढिल्लो ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी विधानसभा सीट का टिकट पैसे लेकर बेच दिया गया.
राजकुमारी ढिल्लो अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं, पहले आम आदमी पार्टी (आप) से उम्मीदवार थीं. पार्टी ने उन्हें पहले टिकट दिया था, लेकिन बाद में अचानक उनका टिकट काटकर किसी अन्य उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया गया. टिकट कटने के बाद ढिल्लो ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया और चुनावी रणभूमि में कूद पड़ीं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
राजकुमारी ढिल्लो का आरोप है कि यह कदम सिर्फ राजनीतिक साजिश का हिस्सा था और उनका टिकट पैसे लेकर बेच दिया गया. उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा आरोप लगाया कि इस मामले में उनके द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई और उन्होंने राजनीति में पैसे के खेल को बढ़ावा दिया.
चुनाव आयोग ने राजकुमारी ढिल्लो को चुनाव चिन्ह के रूप में बैट आवंटित किया है, जिसे वह अपने प्रचार अभियान में इस्तेमाल कर रही हैं. इस चुनाव चिन्ह का उपयोग करते हुए ढिल्लो ने केजरीवाल की तस्वीर वाली बॉल को हवा में मारकर उड़ा दिया. दिल्ली चुनाव में ढिल्लो अपनी जीत का दावा कर रही हैं और कह रही हैं कि जनता उनके साथ है.
बता दें कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा. वहीं, नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी. दिल्ली में एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख हैं. इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं. युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है, जबकि 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं