संसद में शुक्रवार को जैसे ही 'बहीखाता' केंद्रीय बजट पेश किया गया लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की. एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया कि अमेरिकी डॉलर को मुद्रा का बेंचमॉर्क बनाने के बजाए भारतीय रुपये को मजबूत बनाने पर काम क्यों नहीं किया गया. बजट के संबंध में पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के ट्वीट के बाद एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि यह आम ईमानदार करदाता और मध्य वर्ग के लिए सबसे खराब बजट में से एक है. इसके अलावा एक अन्य उपयोगकर्ता ने एक पुराने गीत की पंक्तियों को साझा किया कि अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का.
5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए ये बजट कितना प्रभावी?
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
केंद्रीय बजट पेश होने के कुछ ही घंटों बाद पेट्रोल 2.50 रुपये महंगा होने, और डीजल 2.30 रुपये महंगा होने पर मध्य वर्ग में काफी गुस्सा देखने को मिला. एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि पेट्रोल की कीमतें, डीजल की कीमतें बढ़ीं. ईमानदार करदाताओं को क्या मिला? कर लाभ, पेंशन लाभ, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा प्राप्त ग्रेजुएटी राशि क्या मिला? आप वाकई में ईमानदार (वेतनभोगी) लोगों का ख्याल रखते हैं?
Budget 2019 Highlights: सरकार ने कृषि मंत्रालय के लिए आवंटन को 78 फीसदी तक बढ़ाया
एक ट्वीट में कहा गया है कि निराशाजनक बजट 2019.. बेरोजगारी के लिए कोई मदद या खबर नहीं. कुछ ट्वीट मजाकिया लहजे में भी किए गए थे. एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि तो, बजट घोषित कर दिया गया है. अभी भी नेटफ्लिक्स, प्राइम और हॉटस्टार की वार्षिक सदस्यता के लिए सब्सिडी पर कोई घोषणा नहीं की गई. क्या यह वह भारत है, जिसमें हम रहना चाहते हैं? इसके अलावा सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स भी चलते रहे.
Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: स्टडी इन इंडिया- पुरानी योजना, नया ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं