विज्ञापन

स्लीपर बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरने से पहले 20 से ज्यादा यात्रियों को ऐसे जिंदगी दे गया

Bengaluru News: बस चला रहे ड्राइवर को रास्ते में ही हार्ट अटैक आ गया. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. उस भयावह मंजर का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है जब 20 से ज्यादा यात्रियों को लेकर सड़क पर दौड़ रही डबल डेकर बस के ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ पाए. सोचिए ऐसे में बस और उसमें सवाल यात्रियों का क्या ही होगा.

स्लीपर बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, मरने से पहले 20 से ज्यादा यात्रियों को ऐसे जिंदगी दे गया
स चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक.
  • बेंगलुरु से सुल्या जा रही प्राइवेट स्लीपर बस कोडागु जिले के मदिकेरी के बाहरी इलाके में हादसे का शिकार हुई
  • बस चला रहे 48 वर्षीय ड्राइवर शिवकुमार को रास्ते में हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई
  • शिवकुमार ने हार्ट अटैक के बावजूद बस की स्पीड कम कर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर बस रोकी

बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बेंगलुरु से सुल्या जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस कोडागु जिले के मदिकेरी के बाहरी इलाके में हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे की वजह थी बस चला रहे ड्राइवर को हार्ट अटैक आना. ये स्लीपर बस चला रहे थे 48 साल के शिवकुमार. 20 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जब वह बेंगलुरु से निकले तो कहां जानते थे कि वापस नहीं लौट सकेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

 पूर्णिमा ट्रेवल्स की बस चला रहे ड्राइवर शिव कुमार को रास्ते में ही हार्ट अटैक आ गया. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. उस भयावह मंजर का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है जब 20 से ज्यादा यात्रियों को लेकर सड़क पर दौड़ रही डबल डेकर बस के ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ पाए. सोचिए ऐसे में बस और उसमें सवाल यात्रियों का क्या ही होगा. लेकिन ड्राइवर शिवकुमार के जैसे इस बात का अंदाजा हो गया था कि वह बहुत ज्यादा दर्द में हैं और उनको की भी पल कुछ भी हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मौत को सामने देख ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ

मौत को सामने देखकर भी शिवकुमार ने अपने बारे में सोचने के बजाय पहले बस में सवाल यात्रियों की परवाह की. उन्होंने सूजबूझ दिखाते हुए सबसे पहले तो बस की स्पीड कम की और फिर उसे बीच सड़क पर चलाने के बजाय सड़क किनारे लेकर गए, ताकि किसी बड़े बाहन की चपेट में आने से बच जाए. वरना कोई भयंकर एक्सीडेंट हो सकता था. उनकी उसी सूझबूझ की वजह से बस किसी बड़े हादसे का शिकार नहीं हुई बल्कि उसे हल्का ही नुकसान हुआ. वह पूरी तरह से पलटी भी नहीं. ड्राइवर शिवकुमार ने अपने काम को मौत के ऊपर रखा और यात्रियों की जान बचा ली. 

Latest and Breaking News on NDTV

बड़े एक्सीडेंट से बची बस, 20 से ज्यादा यात्री सुरक्षित

शिवकुमार ने मौत आने से पहले ही अपनी सूझबूझ से यात्रियों की जान बचा ली. गनीमत ये रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी है. सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही मदिकेरी ग्रामीण पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. बता दें कि बस के केबिन में ही ड्राइवर की मौत हो गई.वहीं बस सड़क किनारे आधगिरी हालत में थी. पुलिस की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

ये भी पढ़ें- "DPL की खोज ने IPL में मचाया गदर, कोहली को गोल्डन डक पर भेज रातोंरात बना स्टार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Bus Driver Heart Attack, Sleeper Bus Crashes, Sleeper Bus Accident, Bengaluru Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com