दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सिंगापुर यात्रा के आवेदन को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (LG VK Saxena) ने खारिज कर दिया है. इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावील ने कहा कि "मैं सिंगापुर जरूर जाऊंगा". केजरीवाल का आरोप है कि केंद्र सरकार इसकी मंजूरी देने में बाधा पहुंचा रही है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सिन्हा ने यह कहते हुए सीएम केजरीवाल को सिंगापुर दौरे में जाने के आवेदन को खारिज कर दिया कि जहां उनको जाना है, वह मेयरों का प्रोग्राम है. वहां मुख्यमंत्री को नहीं जाना चाहिए.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके जवाब में एलजी को पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा, "माननीय उपराज्यपाल की सलाह से मैं विनम्रतापूर्वक अलग होना चाहता हूं." केजरीवाल ने लिखा, "संविधान की तीन सूचियों में वर्णित विषयों में मानव जीवन को विभाजित नहीं किया गया. यदि हमारे देश में प्रत्येक संवैधानिक प्राधिकरण की यात्रा इस आधार पर तय की जाती है कि कौन से विषय उस प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आते हैं या नहीं. ऐसे में देश में अजीब स्थिति और व्यावहारिक गतिरोध पैदा हो जाएगा. ऐसे में प्रधानमंत्री कहीं नहीं जा पाएंगे, क्योंकि उनकी अधिकांश यात्राओं में वह उन विषयों पर भी चर्चा करते हैं, जो राज्य सूची में आते हैं और उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एक महीने पहले सिंगापुर यात्रा की इजाजत मांगी गई थी, लेकिन अब तक केंद्र सरकार ने इस दौरे को मंजूरी नहीं दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं वहां देश का नाम रोशन करने के लिए जाना चाहता हूं.
आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल की विदेश यात्रा को लेकर यह पहली बार विवाद नहीं हो रहा है. इससे पहले 2019 में डेनमार्क की यात्रा के लिए केजरीवाल को विदेश मंत्रालय से इजाजत नहीं मिली थी. इसके बाद उन्होंने वर्चुअली वहां आयोजित समिट को संबोधित किया था.
मुख्यमंत्री, सांसदों को विदेश दौरे के लिए केंद्र से लेनी होती है मंजूरी
किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री, सांसद या जनप्रतिनिधि को विदेश यात्रा से पहले केंद्र सरकार से इसके लिए मंजूरी लेनी होती है. इन प्रतिनिधियों का दौरा सरकारी हो या फिर निजी. यही वजह है कि समिट में हिस्सा लेने के लिए सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल जो कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं, के पास अपनी यात्रा की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था.
ये भी पढ़ें:
- संसद में कांग्रेस की मीटिंग में पहली बार शामिल हुई KCR की पार्टी, ये तीन पार्टियां रहीं नदारद
- President Election Results Live: सांसदों के मतों में 540 द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में, यशवंत सिन्हा को मिले 204 वोट
- कांवड़ यात्रा की वजह से 26 जुलाई तक गाज़ियाबाद के सभी स्कूल-कॉलेज बंद
सोनिया गांधी से ED की पूछताछ खत्म, 25 जुलाई को दोबारा बुलाया | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं