विज्ञापन

Video: जितनी दूर तक देखो, सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां... सिक्किम में पहाड़ पर अचानक कहां से आया ये हुजूम?

सिक्किम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पर्यटकों की सैकड़ों गाड़ियां दिखाई दे रही हैं. ऐसा क्या हुआ कि अचानक सिक्किम में इतनी भीड़ बढ़ गई?

Video: जितनी दूर तक देखो, सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां... सिक्किम में पहाड़ पर अचानक कहां से आया ये हुजूम?
  • सिक्किम के जीरो पॉइंट पर पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया है
  • जीरो पॉइंट गंगटोक से लगभग 160 से 170 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और पर्यटन स्थल के रूप में खुला है
  • ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रसिद्ध गुरुडोंगमार झील को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है
गंगटोक:

मैदानी इलाकों में आग बरस रही है. पारा 46-47 डिग्री के पार चला गया है. बढ़ती गर्म से बचने के लिए लोग पहाड़ों की ओर उमड़ रहे हैं. ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पहाड़ों पर लंबा जाम और पर्यटकों की भीड़ दिखाई पड़ रही है. अब ऐसा ही एक वीडियो उत्तरी सिक्किम के 'जीरो पॉइंट' का सामने आया है, जिसमें युमथांग की 'वैली ऑफ फ्लावर्स' से होते हुए जीरो पॉइंट की ओर जाने वाले पर्यटकों की गाड़ियों का एक लंबा ट्रैफिक जाम दिखाई दे रहा है.

यह वीडियो जीरो पॉइंट पर उमड़ी भारी भीड़ को दिखाता है. जीरो पॉइंट गंगटोक से लगभग 160-170 किलोमीटर उत्तर में स्थित है.

15,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित, जीरो पॉइंट इस समय सिक्किम में पर्यटकों के लिए खुला सबसे ऊंचा पर्यटन स्थल है. ऐसा इसलिए है क्योंकि 2023 में ग्लेशियर झील के फटने से आई बाढ़ के बाद, लाचेन और चुंगथांग घाटियों में बार-बार भूस्खलन होने के कारण प्रसिद्ध गुरुडोंगमार झील को बंद कर दिया गया है. जीरो पॉइंट तक मंगन जिले में स्थित लाचुंग घाटी के रास्ते पहुंचा जा सकता है.

राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले लोग जीरो पॉइंट को पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के तौर पर पेश कर रहे हैं. 

हालांकि, मई महीने में आने वाले पर्यटकों की आधिकारिक संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है, लेकिन वायरल वीडियो में दिख रही भीड़ इस बात का संकेत है कि सिक्किम में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसकी वजह अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिक्किम दौरे को भी माना जा रहा है.

लेखक के बारे में
img
रतनदीप चौधरी
News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sikkim, Sikkim Tourist Viral Video, Sikkim Zero Point, Sikkim Video, Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com