विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2022

सीकर गैंगवार : बेटी को कोचिंग से ला रहे शख्स की गोलीबारी में मौत

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.साथ ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं. 

राजस्थान के सीकर में हुए गैंगवार में एक निर्दोष शख्स हुई मौत
जयपुर:

राजस्थान के सीकर में हुए गैंगवार में सिर्फ कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेठ ही नहीं मारा गया है. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में एक निर्दोष शख्स की मौत हुई है. पुलिस ने इस शख्स की पहचान ताराचंद कडवासारा के रूप में की है. पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि जिस समय ताराचंद को गोली लगी, उस समय वो अपनी बेटी को उसके कोचिंग से लेकर आ रहे थे.पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.साथ ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं. 

जानकारी के मुताबिक, सीकर के पिपराली रोड पर शनिवार सुबह 9:30 बजे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस फायरिंग में गैंगस्‍टर राजू ठेठ और एक अन्‍य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाले चारों बदमाश हथियार के साथ भागते हुए देखे जा सकते हैं. पुलिस के मुताबिक, राजू ठेठ को 3 से अधिक गोलियां लगीं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. 

सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने न्‍यूज एजेंसी भाषा को बताया कि राजू की शनिवार सुबह सीकर के पिपराली मार्ग स्थित उसके घर के दरवाजे पर कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sikar Gangwar, Rajasthan Police, Crime In Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com