विज्ञापन

शादी में DJ बैन, दहेज पर रोक, मृत्यु भोज पर फिजूलखर्ची होगी बंद! फरीदाबाद में राजपूत महापंचायत का बड़ा फैसला

फरीदाबाद में राजपूत सभा की महापंचायत में शादी में डीजे पर बैन, दहेज पर रोक और मृत्यु भोज में फिजूलखर्ची बंद करने का फैसला किया गया है. फैसले लागू करवाने के लिए कमेटी भी बनाई गई.

शादी में DJ बैन, दहेज पर रोक, मृत्यु भोज पर फिजूलखर्ची होगी बंद! फरीदाबाद में राजपूत महापंचायत का बड़ा फैसला
फरीदाबाद के भल्लभगढ़ में राजपूत महापंचायत.
Photo: Screengrab/SocialMedia
फरीदाबाद:

हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में राजपूत सभा महापंचायत करते हुए बड़ा फैसला लिया है. राजपूत सभा की तरफ से एक महापंचायत की गई, जिसका मकसद सामाजिक कुरीतियों और शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में बढ़ते फिजूलखर्च पर रोक लगाना है. इस महापंचायत में राजपूत समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए. महापंचायत के दौरान शादी, विवाह और मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रमों में गैर-जरूरी खर्च पर रोक लगाने के साथ डीजे को पूरी तरह से बैन करने का फैसला लिया गया है.

राजपूत समाज की इस महापंचायत में पूर्व विधायक शारदा राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, राजपूत सभा के अध्यक्ष ठाकुर राजाराम प्रताप भाटी सहित समाज के कई प्रभावी लोग शामिल हुए. महापंचायत में शामिल हुए नेताओं ने इस दौरान लिए गए सभी फैसलों का समर्थन किया.

महापंचायत में क्या फैसले लिए गए?

फरीदाबाद में हुई इस महापंचायत में दहेज प्रथा पर पूरी तरह बैन लगाने, शादियों फिजूलखर्ची से बचने और मृत्यु भोज जैसे प्रोग्रामों पर होने वाले गैर-जरूरी खर्च को रोकने पर जोर दिया गया. प्रोग्राम में शामिल हुए स्पीकर्स ने कहा कि सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर परिवारों पर आर्थिक बोझ डालना सही नहीं है. समाज के हर शख्स व्यक्ति को इन फैसलों को अपनाना होगा.

महापंचायत में लिए गए फैसलों और नियमों को लागू करवाने, समाज के लोगों को इसके लिए तैयार करने लिए एक कमेटी भी बनाई गई है. यह कमेटी समाज के बीच जाकर लोगों को जागरूक करेगी और महापंचायत में लिए गए फैसलों का पालन करवाने की जिम्मेदारी संभालेगी.

यह भी पढ़ें | नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से कैसे पहुंचें प्रगति मैदान? जानें मेट्रो, बस और टिकट की पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें | दिल्ली पुलिस अधिकारी के बेटे की गुंडागर्दी; साइड मांगने पर दो भाइयों पर कर दी फायरिंग, फरीदाबाद की घटना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Faridabad, Mahapanchayat, DJ, Dowry And India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com