विज्ञापन

बहरूपिया बाबा: नासिक में संत और विदेश में दूसरा ही रूप, अशोक खरात पर चौंकाने वाले खुलासे

अशोक खरात की अपने परिवार के साथ दक्षिण कोरिया यात्रा की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे जनता में तीखी बहस छिड़ गई है. इन यात्राओं की तस्‍वीरों में अशोक खरात बेहद आधुनिक और फैशनेबल लुक में नजर आ रहा है.

बहरूपिया बाबा: नासिक में संत और विदेश में दूसरा ही रूप, अशोक खरात पर चौंकाने वाले खुलासे
अशोक खरात का विदेश यात्रा में अलग रूप नजर आता था, जबकि नासिक में उसकी वेशभूषा अलग होती थी.
  • नासिक रेप केस में गिरफ्तार अशोक खरात की विलासितापूर्ण जीवनशैली और विदेश यात्राओं की जांच एजेंसियां कर रही हैं.
  • अशोक खरात ने करीब 150 विदेश यात्राएं कीं हैं. अब सोशल मीडिया पर उनकी फैशनेबल लुक में तस्वीरें वायरल हैं.
  • कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि तीन IAS अधिकारियों की अशोक खरात से बैठक हुई थी और फोटो भी मौजूद हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नासिक रेप केस में गिरफ्तार ज्‍योतिषी अशोक खरात को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियां ​​फिलहाल गिरफ्तार बहरूपिया बाबा अशोक खरात की विलासितापूर्ण जीवनशैली की गहन जांच कर रही हैं. अशोक खरात ने कथित तौर पर करीब 150 विदेश यात्राएं की थीं. नासिक में संत के रूप में मशहूर अशोक खरात का इन विदेश यात्राओं में दूसरा ही रूप देखने को मिलता था. हाल ही में खरात की सोशल मीडिया पर वायरल तस्‍वीरों ने नई बहस छेड़ दी है. इसके बाद विपक्ष भी लगातार हमलावर है. 

अशोक खरात की अपने परिवार के साथ दक्षिण कोरिया यात्रा की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिससे जनता में तीखी बहस छिड़ गई है. मर्चेंट नेवी के कैप्‍टन से धर्मगुरु बना अशोक खरात इन यात्राओं की सामने आई तस्‍वीरों में बेहद आधुनिक और फैशनेबल लुक में नजर आ रहा है. हालांकि यह अनुयायियों को धोखा देने के लिए इस्तेमाल की गई उसकी आध्यात्मिक छवि से बिलकुल उलट है. 

ये भी पढ़ें: मर्चेंट नेवी कैप्टन से कैसे रसूखदार ज्योतिषी बना अशोक खरात, SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे

जबरन वसूली या काले जादू से हासिल की धनराशि! 

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि विदेश यात्राओं पर खर्च की गई रकम आखिर कहां से आई. आशंका जताई जा रही है कि यह पैसा जबरन वसूली, धोखाधड़ी और काले जादू के नाम पर ठगी के जरिए जुटाया गया हो सकता है. 

अब तक की जांच में खरात की संपत्तियों से आपत्तिजनक वीडियो, हथियार और ‘अघोरी' अनुष्ठानों से जुड़े सबूत भी बरामद होने की बात सामने आई है. 

ये भी पढ़ें: गुरु माना, उसके कृत्य की कल्पना नहीं थी... रेप के आरोपी अशोक खरात संग तस्वीरों पर रूपाली चाकणकर का दर्द

तीन IAS अधिकारियों की खरात से मीटिंग, हमारे पास फोटो – नाना पटोले

उधर, इस मामले में विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गए हैं. महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया कि है कि तीन IAS अधिकारियों की अशोक खरात के साथ बैठक हुई थी और उनके फोटो भी विपक्ष के पास हैं. उन्‍होंने कहा कि वे इस मुद्दे को बजट सत्र के दौरान जोरदार तरीके से उठाएंगे. 

चाकणकर के इस्तीफे के बाद अब सुनील तटकरे पर दबाव

रेप के आरोपी अशोक खरात के साथ फोटो सामने आने के बाद महिला आयोग की अध्‍यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्‍तीफा दे दिया था. चाकणकर के इस्‍तीफे के बावजूद अभी तक इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है. अब पूरा ध्‍यान महाराष्‍ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे पर केंद्रित हो गया है. विपक्ष और उनकी अपनी पार्टी के कुछ सदस्य भी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता सुषमा अंधारे ने दावा किया है कि चाकणकर संगठित अपराध नेटवर्क के हिमबर्ग का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है. ऐसे में तटकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  

इस मामले में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा है कि सरकार इस मामले में एक मजबूत रुख अपनाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, जबकि पार्टी निष्पक्ष जांच का समर्थन करेगी. 

अशोक खरात को आज नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा

अशोक खरात मामले की जांच कर रही SIT ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। आज आरोपी को नासिक कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

बता दें कि खरात को 35 साल की एक महिला की शिकायत पर 18 मार्च को बलात्कार और अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. महिला ने आरोप लगाया कि खरात ने तीन साल के दौरान कई बार उसके साथ बलात्कार किया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com